दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रोड शो के दौरान मारा थप्पड़

न्यूज डेस्क.

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को नई दिल्ली के मोती नगर इलाके में रोड शो के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब वे नई दिल्ली सीट से उतरे प्रत्याशी ब्रजेश गोयल के पक्ष में रोड शोड शो कर रहे थे।  थप्पड़ मारनेवाले शख्स को फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है।

खबरों के मुताबिक, केजरीवाल को थप्पड़ मारनेवाले आरोपी शख्स का नाम सुरेश है और वह कैलाश पार्क का रहनेवाला है। पुलिस उसे पकड़कर मोती नगर ले गई है।

देखें विडियो

गौरतलब है कि इससे कुछ महीने पहले उनके ऊपर दिल्ली सचिवालय में मिर्च पावडर फेंके जाने की खबर भी सामने आई थी। पिछली बार विधानसभा चुनाव के दौरान भी एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया था।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!