दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष ने घोषित की मंडल कार्यकारिणी…

इम्पेक्ट न्यूज. दंतेवाड़ा।

आज भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के दंतेवाड़ा,बचेली व बारसूर मंडल के पदाधिकारियों व मंडल कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा प्रदेश संगठन महामंत्री जी की अनुमति से जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी के द्वारा किया गया।

दंतेवाड़ा से श्रवण कड़ती, बचेली से सुमित सरकार और बारसूर मंडल से भुवनेश्वर भारद्वाज को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

वहीं तीनों मंडल के कार्यकारिणी सदस्य, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंडल मंत्री कोषयाध्यक्ष के नामों की घोषणा की गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष चैतराम अट्टामी ने तीनों मंडलों के समस्त पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दिया और पार्टी नियमों के आधार पर कार्य कर उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने की कामना की।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!