गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 4 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 4 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 18 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 18 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 18 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 19 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 19 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 19 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 19 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 19 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 33 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 34 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 34 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 34 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 34 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 34 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 34 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 34 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 40 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 49 मिनट पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
स्वास्थ्य

त्वचा के लिए सेलिसिलिक एसिड का सही उपयोग: ऑयली और एक्ने प्रोन त्वचा के लिए जानें

आज के समय में एक्ने, पिंपल्‍स और स्किन केयर से जुड़ी समस्या बेहद आम हैं। हमें पता है कि स्किन की समस्या अगर एक बार शुरू हो जाए, तो आसानी से ठीक नहीं होती। इसे ठीक करने के लिए सप्‍ताह, महीने या कई बार सालों भी लग जाते हैं। फिर भी हम अपनी स्किन को सुरक्षित रखने के लिए कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपनी त्‍वचा के लिए कई प्रोडक्‍ट यूज कर चुके हैं, तो आपने सैलिसिलिक एसिड के बारे में जरूर सुना होगा। यह एक ऐसा केमिकल है, जिसका उपयोग आजकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाने लगा है।

यह केमिकल मुंहासे और डार्क स्‍पॉट जैसी स्किन प्रॉब्‍लम को दूर करने में कारगर साबित होता है। पर अब सवाल यह है कि आखिर किसे इसकी जरूरत होती है। क्‍या हर कोई इसका इस्‍तेमाल कर सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आंचल पंत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्‍होंने बताया है कि किन लोगों को सैलिसिलिक एसिड का यूज करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने इस केमिकल को यूज करने का तरीका भी शेयर किया है।

ऑयली स्किन के लिए सैलिसिलिक एसिड

ऑयली स्किन दाग धब्बों का मुख्‍य कारण है। ये दाग धब्‍बे चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं। इसलिए जिन लोगों की स्किन बेहद ऑयली है, उन्‍हें सैलिसिलिक एसिड का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए। यह सेल्‍स की चिपचिपाहट को कम करता है। इसके अलावा यह ग्‍लैंड द्वारा प्रोड्यूस होने वाले तेल को आसानी से बाहर निकालने में मदद भी करता है। ऑयली स्किन वाले लोग इसे अपने ब्यूटी रूटीन का हिस्‍सा बना सकते हैं। इससे अतिरिक्‍त तेल को हटाने और सीबम लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
​
ब्लैकहेड्स वालों के लिए कैसे है फायदेमंद

सैलिसिलिक एसिड एक बीटा हाइड्रोक्सी एसिड है। इसमें एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होते हैं। इसलिए डीप एक्सफोलिएशन के लिए यह अच्‍छा इंग्रीडिएंट है। खासतौर से ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड को कम करने में यह अपना कमाल दिखाता है। जिन लोगों के फेस पर ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड बहुत ज्‍यादा है, उनके लिए सैलिसिलिक एसिड का इस्‍तेमाल फायदेमंद है। एक्सपर्ट के अनुसार, जरूरत के आधार पर इसका उपयोग क्‍लींजर और सीरम दोनाें के रूप में किया जा सकता है।

सैलिसिलिक एसिड का यूज कब करें

स्किन एक्‍सपर्ट के मुताबिक, सैलिसिलिक एसिड का उपयोग रात में किया जाना सबसे अच्‍छा होता है। लेकिन अगर आप पहले से ही रात में रेटिनॉल का उपयोग कर रहे हैं, तो सुबह के समय भी सैलिसिलिक एसिड का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप दिन के समय में ज्‍यादा देर तक धूप के संपर्क में रहना पड़ता है, जिस कारण स्किन बहुत जल्‍दी टैन हो जाती है, तो रात में इस केमिकल का इस्‍तेमाल करना ज्‍यादा बेहतर है।

कैसे करें इसका इस्‍तेमाल-

सैलिसिलिक एसिड की दो बूंद ही आपकी कई स्किन प्रॉब्‍लम को दूर करने में कारगर हैं। रेटिनॉल का इस्तेमाल एक दिन छोड़कर करें, बाकी के दिनों में सैलिसिलिक एसिड का यूज कर सकते हैं। दिन में दो बार सैलिसिलिक एसिड का उपयोग बेहतर रिजल्‍ट दे सकता है।

ध्‍यान रखें ये बातें-

– सैलिसिलिक एसिड का इस्‍तेमाल करने के दौरान हमेशा एक अच्‍छी क्‍वालिटी वाला मॉइस्‍चराइजर यूज करना चाहिए।
– अगर आपकी कॉम्बिनेशन स्किन है और आपके टी एरिया पर ब्‍लैक हेड या व्‍हाइट हेड है, तो आपको केवल इसी क्षेत्र पर सैलिसिलिक एसिड अप्‍लाई करना चाहिए। चेहरे के बाकी हिस्‍से पर आप मॉइस्‍चराइजर लगा सकते हैं।
– अगर आपको सैलिसिलिक एसिड से पहले से कोई एलर्जी है, तो डॉक्‍टर से बात करें।
कुछ दवाएं सैलिसिलिक एसिड के साथ उपयोग करने पर रिएक्‍ट कर सकती हैं। इसलिए वर्तमान में ली जाने वाली दवाओं के बारे में अपने डॉक्‍टर को जरूर बताएं।