रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 1 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 2 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 2 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 2 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 2 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 2 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 2 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 2 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 2 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 2 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 3 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 3 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 3 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 3 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 3 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 3 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 3 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 3 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 4 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत
Breaking News

संसद भवन तक पहुंचा कोरोना वायरस? कनिका कपूर वाली पार्टी में वसुंधरा राजे के साथ पहुंचे थे BJP सांसद दुष्यंत

  • न्यूज डेस्क. नई दिल्ली।

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव मिला है। इसके बाद उन्हें क्वारंटाइन कर दिया गया है। उनके माता-पिता का भी सैंपल लिया गया है। कनिका के COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि बीएसपी सांसद अकबर अहमद डंपी के घर हुई पार्टी में राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत भी पहुंचे थे।

वसुंधरा राजे ने खुद ट्वीट करके बताया है कि कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गयी थी। कनिका कपूर, जोकि कोविड-19 के संक्रमित पाई गई हैं, वें भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ़-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।

इतना ही नहीं इस पार्टी के बाद बीजेपी सांसद दुष्यंत कई बार संसद भवन भी गए हैं। इसके बाद आशंकाओं का बाजार गर्म है कि क्या कोरोना वायरस देश के संसद तक पहुंच गया है, क्योंकि डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से कोरोना फैलता है। खबर आ रही है कि वसुंधरा राजे और दुष्यंत, दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। टीवी रिपोटर्स के मुताबिक, लखनऊ से लौटने के बाद दुष्यंत संसद भवन के अलावा राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

कनिका कपूर नौ मार्च को लंदन से लौटी थीं। इसके बाद रविवार को लखनऊ में एक पार्टी आयोजित की गई थी। इस पार्टी में कई नामचीन हस्ती शामिल हुए थे, जिसमें उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत का नाम भी शामिल है।

कनिका को जब कोरोना के लक्षण दिखे तो उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनके माता-पिता को घर में ही क्वारंटाइन किया गया है। एक टीवी चैनल से बात करते हुए कनिका कपूर ने उन सभी खबरों का खंडन किया है जिसमें यह कहा जा रहा है कि वह एयरपोर्ट से छुपकर भागी थी और वह दो से तीन पार्टियों में गई जहां उनके संपर्क में तीन से 400 लोग आए हैं।

कनिका कपूर ने कहा कि अब मुझे बुखार है और एक अस्पताल में हूं। यहां खाने और पीने को पानी भी नहीं है। मेरे क्या इलाज होगा मुझे नहीं पता है। यहां एक डॉक्टर ने मुझे डराया कि आप कुछ गलत करके आई हैं और हम आपके खिलाफ केस दर्ज कराने जा रहे हैं और इसके चलते मैं थोड़ी घबराई हुई हूं।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *