शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
11 मिनट पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 13 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 14 मिनट पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 15 मिनट पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 16 मिनट पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 20 मिनट पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 40 मिनट पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 40 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 40 मिनट पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 40 मिनट पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक 55 मिनट पहले विद्यार्थियों को अपराधों, महिला उत्पीड़न और नशे के दुष्परिणामों के प्रति किया जागरूक पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण 55 मिनट पहले पुसौर के मेधावी विद्यार्थियों ने किया प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थानों का भ्रमण सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर 59 मिनट पहले सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया में वापसी मुश्किल, BCCI के सेलेक्शन प्लान से फिलहाल बाहर मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव 1 घंटे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, कुणाल चौधरी-हिना कांवरे समेत 5 नेता बने राष्ट्रीय सचिव जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण 1 घंटे पहले जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा 1 घंटे पहले भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले 2 घंटे पहले दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त 2 घंटे पहले आतंकवाद पर LG मनोज सिन्हा का सख्त रुख, बोले- आतंकियों के साथ पूरा नेटवर्क भी करना होगा ध्वस्त रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां 2 घंटे पहले रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड? ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग में मिला जोरदार स्वागत, टॉम हॉलैंड ने बजाईं तालियां जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश 2 घंटे पहले जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने, विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश
राजनीति

तमिलनाडु के विल्वनकोड से कांग्रेस विधायक एस. विजयधरानी भाजपा में हुईं शामिल

चेन्नई

दक्षिण तमिलनाडु में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. विलावनकोड निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार की कांग्रेस विधायक  विजयाधरानी ने पार्टी को अलविदा कहते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्हें लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लग रहीं थी. वह राज्य सरकार के चालू बजट सत्र के दौरान भी विधानसभा में नहीं आईं और पार्टी नेताओं का उनसे संपर्क हो पाया.

उनके कांग्रेस छोड़ने का एक मुख्य कारण पार्टी के आंतरिक मतभेद रहे. वह कथित तौर पर वरिष्ठ नेता सेल्वापेरुन्थागई से नाराज थीं, जो कुछ समय पहले तक सीएलपी नेता थे और कुछ समय पहले ही उन्हें तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया था.

बीजेपी में शामिल होने पर कही ये बात

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान वह पार्टी में शामिल हुई. बीजेपी में शामिल होने के बाद एस विजयधरानी ने कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत ही कांग्रेस से की थी. मैंने पहली बार पार्टी बदली है.पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बेहतर हुई है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भारत सरकार की अच्छी योजनाओं को बढ़ावा नहीं किया जा रहा है.बीजेपी को और मजबूत करना चाहिए. भाजपा को तमिलनाडु में वास्तविक बदलाव देखने को मिलेगा, भाजपा में महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मोदी जी का नेतृत्व इस देश के लिए महत्वपूर्ण है.'

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका

 विजयाधरानी का बीजेपी में शामिल होना तो यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है. वहीं बीजेपी के लिए यह बड़ी उपलब्धि है क्योंकि यह पहली बार होगा कि कोई मौजूदा विधायक तब भाजपा में शामिल होगा जब वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल केवल आधा ही पूरा हुआ है.एक समय ऐसा था जब वह तमिल टेलीविजन समाचार चैनलों पर कांग्रेस का प्रमुख चेहरा मानी जाती थीं. हाल के वर्षों में वह इस बात से नाराज़ थी कि उन्हें 2021 में कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं बनाया गया.

और पढ़ें

दरअसल विजयधरानी इस बात को लेकर राज्य और राष्ट्रीय नेतृत्व से नाराज बताई जा रही हैं कि चुनावों में लगातार जीत के बावजूद पार्टी में उन्हें उचित महत्व नहीं दिया है. उनकी वरिष्ठता के बावजूद, कांग्रेस नेतृत्व ने विधायक दल का नेतृत्व करने के लिए पहली बार विधायक बनीं के. सेल्वापेरुन्थागई को चुना.

खबर है कि कांग्रेस से नाराज विजयधारी ने बीजेपी के दिल्ली नेतृत्व से संपर्क साधा है और भगवा पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है. उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कन्याकुमारी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारने की मांग की है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया अफवाह
हालांकि तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई ने इन अटकलों को अफवाह बताकर खारिज कर दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन को तमिलनाडु में जबरदस्त फायदा होगा और उनका लक्ष्य तमिलनाडु की सभी 39 सीटें और पुडुचेरी की एकमात्र सीट जीतना है.

सेल्वापेरुन्थागई ने यह भी कहा कि कांग्रेस और डीएमके मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन की सफलता के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह फैलाई जा रही अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करेंगे कि डीएमके कांग्रेस कोटे से मक्कल निधि मय्यम नेता और तमिल सुपरस्टार कमल हासन को एक सीट आवंटित करने की कोशिश कर रही है.

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें इन दिनों जोरों पर हैं. इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला जब उनके बेटे एवं सांसद नकुलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने परिचय से कांग्रेस हटा दिया.

इन राजनीति कयासों के बीच कमलनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे. पिछले कुछ दिनों से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के दौरे पर थे, जहां से वह नौ बार सांसद रह चुके हैं. उनके पुत्र नकुल नाथ वर्ष 2019 के चुनाव में इस सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए. यहां कमलनाथ ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों से जुड़े सवालों पर संवाददाताओं से कहा, ‘आप लोग बहुत उत्साहित हो रहे हैं. यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप लोग कह रहे हैं. अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को जानकारी दूंगा.’