शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख 1 घंटे पहले भारत आए पाकिस्तानी मंत्री को MEA का दो टूक जवाब, सिंधु जल संधि पर नहीं बदला रुख Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? 1 घंटे पहले Gold-Silver Price Crash: हफ्तेभर में सोना ₹11,000 और चांदी ₹20,000 तक सस्ती, क्या अभी और गिरेगी कीमत? एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम 1 घंटे पहले एमपी कांग्रेस की महिला आरक्षण को लेकर तैयारी, 15 दिसंबर तक मांगे महिला नेताओं के नाम NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका 1 घंटे पहले NTA का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए 600 पुराने एक्सपर्ट हटाए, 5,000 नए चेहरों को मौका काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम 2 घंटे पहले काशी में सजेगा शतरंज का महाकुंभ, 500 से ज्यादा खिलाड़ी और 22 ग्रैंडमास्टर दिखाएंगे दम KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद 2 घंटे पहले KIA का बड़ा बदलाव, Seltos-Sonet समेत तीन कारों के कई वेरिएंट बंद मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया 2 घंटे पहले मंगल ग्रह पर मिला बर्फ का विशाल भंडार, 3 KM लंबी दीवार ने चौंकाया SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब 2 घंटे पहले SIR पर 9 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्ष की याचिका पर EC से जवाब तलब गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार 2 घंटे पहले गगनयान मिशन को फिर लगा झटका! दिसंबर 2026 में नहीं होगी लॉन्चिंग, फरवरी 2027 तक बढ़ा इंतजार रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा बदलाव! अब ग्रुप में ट्रेन टिकट बुक कराना होगा आसान, बल्क बुकिंग के नियम बदले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 3 घंटे पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 3 घंटे पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 3 घंटे पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट 3 घंटे पहले होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा खतरा, भारत के 9 जहाजों पर मंडराया संकट; सरकार अलर्ट AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला 3 घंटे पहले AI की ताकत से 5 साल में ₹140 लाख करोड़ की कंपनी बनी Anthropic, जानिए सफलता का पूरा फॉर्मूला दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 3 घंटे पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 3 घंटे पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 3 घंटे पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 14 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 15 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: राहुल गांधी की अंबिकापुर में किसानों से साथ बैठक, जयराम रमेश बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है

अंबिकापुर.

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी छत्तीसगढ़ में है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी अंबिकापुर में किसानों के साथ बैठक कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी अंबिकापुर में किसान संघों के साथ बैठक कर रहे हैं।

    #WATCH | Ambikapur, Chhattisgarh: Congress leader Jairam Ramesh says, "Rahul Gandhi is having a meet with the farmers’ unions in Ambikapur and today farmers from Punjab, Haryana and UP will march towards Delhi while PM Modi's govt is trying to stop them from entering the national… pic.twitter.com/KCWHeiYsEb
    — ANI (@ANI) February 13, 2024

आगे कहा कि आज पंजाब, हरियाणा और यूपी के किसान दिल्ली की ओर मार्च करेंगे, जबकि पीएम मोदी की सरकार उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश करने से रोकने की कोशिश कर रही है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

सरगुजा संभाग में पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार 12 फरवरी की शाम सरगुजा संभाग की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा 12 फरवरी को सूरजपुर जिले के ग्राम शिवनगर में रात्रि विश्राम करेगी। 13 फरवरी को यात्रा सुबह 8 बजे उदयपुर से पुनः प्रारंभ होगी। यात्रा के दौरान यात्रा रूट के कई गांवों में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभाएं होंगी। किसान संगठनों, एनजीओ, विहान महिला समूहों, श्रमिक संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी इस दौरान मुलाकात होगी। यात्रा के स्वागत और रूट में व्यवस्थाओं को लेकर समन्वय स्थापित कर दिया गया है। 12 फरवरी को यात्रा के सरगुजा संभाग में प्रवेश, रात्रि विश्राम तक के स्वागत एवं व्यवस्था की जवाबदेही सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी एवं उदयपुर ब्लॉक कांगेस कमेटी कर रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह एवं सूरजपुर जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े के नेतृत्व में ग्राम तारा से लेकर शिवनगर तक की व्यवस्थाओं पर कार्य हो रहा है। 13 फरवरी को प्रातः 8 बजे उदयपुर से यात्रा की शुरुआत को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। पूरा यात्रा मार्ग न्याय यात्रा के स्वागत के झंडे-बैनर से आच्छादित हो गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि 13 फरवरी को उदयपुर से यात्रा प्रारंभ होने और अंबिकापुर पहुंचने तक के मार्ग के लिए उदयपुर, लखनपुर एव अंबिकापुर ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। इसके लिए विक्रमादित्य सिंहदेव, कृपा गुप्ता, विनय शर्मा, सिद्धार्थ सिंहदेव और राजनाथ सिंह को जवाबदेही सौंपी गई है। अंबिकापुर शहर के कला केंद्र मैदान में राहुल गांधी की विशाल आमसभा होगी। स्थान और दोपहर भोजन आदि की व्यवस्था की देखरेख श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मो. शफी अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी अंबिकापुर शहर अध्यक्ष हेमंत सिन्हा कर रहे हैं। सभा के लिए सरगुजा संभाग के विभिन्न सामाजिक संगठनों को आमंत्रित करने की जवाबदेही 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन सिमिती के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं द्वितेन्द्र मिश्रा के पास है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि यात्रा आमजन के हित में न्याय के उद्देश्य से निकाली गई है। राहुल गांधी समाज में व्याप्त तकलीफों की आवाज बनकर सडकों पर उतरे हैं। इस कारण से यात्रा के शुरुआात से ही आमजन स्वस्फूर्त रुप से यात्रा के भागीदार बन रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आज रायगढ में यात्रा के शुरुआत में भी भारी संख्या में नागरिक जुटे थे। सरगुजा में भी यही होगा।