बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 16 मिनट पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 45 मिनट पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 1 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 1 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 1 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 1 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 2 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 2 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले 2 घंटे पहले ‘2019 में शरद पवार साथ आते तो मोदी उन्हें राष्ट्रपति बना देते’, बोले रामदास अठावले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर 2 घंटे पहले जहीर खान लॉन्च करेंगे मिक्स्ड जेंडर T20 लीग, एक ही मैदान पर खेलेंगे महिला-पुरुष क्रिकेटर पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत 2 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से चितालंका निवासी मनोज कुमार के घर रोशन, बिजली बिल से मिली राहत सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना 2 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को मिलेगी नई उड़ान, प्रशिक्षण के लिए जिले की 10 प्रतिभागियों का पहला बैच रायपुर रवाना रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता 3 घंटे पहले रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शाही शादी, PM मोदी-CM योगी समेत 2000 मेहमानों को न्योता बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ 3 घंटे पहले बिहान योजना से बदली गायत्री की जिंदगी, विभिन्न आजीविका गतिविधियों से बनीं ‘लखपति दीदी’ मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति 3 घंटे पहले मोबाइल से घर बैठे टोकन, समिति में धान विक्रय की बेहतर सुविधा से किसानों को मिल रही राहत, बिचौलियों से मिली मुक्ति
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Journalism Awards 2026: पत्रकारों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में ₹50 हजार के पत्रकारिता पुरस्कार; 8 सितंबर तक करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

Chhattisgarh Journalism Awards 2026: पत्रकारों के लिए बड़ी खबर! छत्तीसगढ़ में ₹50 हजार के पत्रकारिता पुरस्कार; 8 सितंबर तक करें आवेदन, ऐसे करें आवेदन

रायपुर, 24 अगस्त 2026। Chhattisgarh Journalism Awards 2026: छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राज्य शासन के जनसम्पर्क विभाग ने वर्ष 2026 के चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार और मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां और प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के तहत चयनित चार पत्रकारों को ₹50-₹50 हजार की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए आवेदन/प्रस्ताव जमा करने की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

चार पत्रकारों को मिलेगा सम्मान

छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग के मुताबिक दोनों पत्रकारिता पुरस्कारों के तहत कुल चार पत्रकारों का चयन किया जाएगा। चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के तहत दो पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक पुरस्कार प्रिंट मीडिया और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए होगा। इसी तरह मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के तहत भी दो पत्रकारों का चयन होगा। इनमें एक पुरस्कार प्रिंट मीडिया और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए निर्धारित है। प्रत्येक चयनित पत्रकार को ₹50 हजार की सम्मान राशि दी जाएगी।

हिंदी और छत्तीसगढ़ी पत्रकारिता के लिए चन्दूलाल चन्द्राकर पुरस्कार

चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार के लिए हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रकाशित या प्रसारित उत्कृष्ट पत्रकारिता सामग्री पर विचार किया जाएगा। प्रिंट मीडिया में राष्ट्रीय या प्रादेशिक स्तर पर प्रकाशित उत्कृष्ट रिपोर्टिंग अथवा आलेख तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित राष्ट्रीय या राज्य स्तर के हिंदी/छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम पात्र होंगे। सामग्री का संबंध छत्तीसगढ़ राज्य से होना आवश्यक है।

अंग्रेजी पत्रकारिता के लिए मधुकर खेर पुरस्कार

मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया जाएगा। इसके लिए अंग्रेजी में प्रिंट मीडिया में प्रकाशित राष्ट्रीय/प्रादेशिक स्तर की उत्कृष्ट रिपोर्टिंग अथवा आलेख और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रसारित राष्ट्रीय/राज्य स्तर के अंग्रेजी कार्यक्रमों पर विचार किया जाएगा। यह सामग्री भी छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित होनी चाहिए।

कौन दे सकता है आवेदन?

पुरस्कार के लिए पत्रकार स्वयं अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके अलावा किसी उपयुक्त पत्रकार के लिए- पंजीकृत समाचार पत्र/पत्रिका, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थान, संपादकीय प्रमुख, छत्तीसगढ़ या भारत का कोई अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार भी प्रस्तावक बन सकता है।

एक प्रकाशित या प्रसारित सामग्री करनी होगी संलग्न

आवेदन के साथ पुरस्कार के लिए विचारार्थ किसी एक प्रकाशित/प्रसारित सामग्री की सत्यापित कतरन या CD/DVD के रूप में छह प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदक या प्रस्तावक को यह प्रमाण पत्र भी देना होगा कि पुरस्कार के लिए प्रस्तुत किए गए तथ्य वास्तविक हैं।

8 सितंबर तक भेजना होगा आवेदन

प्रविष्टि/प्रस्ताव 8 सितंबर 2026 तक संचालक, जनसम्पर्क संचालनालय, भूतल, इन्द्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)-492002 के पते पर भेजे जा सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में सीलबंद लिफाफे में पंजीकृत डाक से भेजना होगा।

लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से संबंधित पुरस्कार का नाम लिखना जरूरी होगा-

‘चन्दूलाल चन्द्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2026’

या

‘मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार 2026’

निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त प्रविष्टियों या प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा। डाक में होने वाली देरी के लिए जनसम्पर्क संचालनालय जिम्मेदार नहीं होगा।

प्रविष्टियां पुरस्कार वर्ष के सितंबर माह से पहले के एक वर्ष की अवधि में किए गए रचनात्मक लेखन या रिपोर्टिंग से संबंधित होनी चाहिए। यानी पत्रकारों को निर्धारित अवधि में प्रकाशित/प्रसारित अपनी उत्कृष्ट पत्रकारिता सामग्री के आधार पर आवेदन करना होगा।

आवेदन प्रारूप कहां मिलेगा?

पुरस्कार से संबंधित नियम और आवेदन का निर्धारित प्रारूप छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। पत्रकारों को आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है।