नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़… एक महिला नक्सली को पुलिस ने मार गिराया…
इम्पेक्ट न्यूज. नारायणपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिला में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को पुलिस ने मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 पुलिस जवान घायल हो गए हैं। मौके से एक SLR रायफल, 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है। यह कडेनार करियामेटा के बीच बुरगुम की घटना है। नक्सलियों ने रोड़ ओपनिग पार्टी पर घात लगाकर किया था हमला। एंबुश कर माओवादियों ने पहले किया आईडी बलाष्ट। इसके बाद की जमकर फायरिंग। जवाबी कार्यवाही जारी है। एसपी मोहित गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
Read More