Monday, January 26, 2026
news update

Durg Division

District Bemetara

CG : थाने पहुंच पति बोला… पत्नि कहती थी तलाक दो फिर तुम्हारे सामने ही 10 लोगों से संबंध बनाऊंगी, मैंने उसे इस तरह मार डाला…

इम्पैक्ट डेस्क. बेमेतरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुशील साहू नामक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया। इसके बाद आरोपी पति खुद थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर दी।  आरोपी सुशील साहू ने बताया, उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। जब इसके लिए मना किया तो वह झगड़ा करती थी। कहती थी- मुझे तलाक दे दो। फिर मैं तुम्हारे सामने

Read More
Big newsDistrict RajnandgaunNaxal

माओवादियों के नापाक मंसूबे नाकाम : ITBP जवानों ने बरामद किया 5 KG का बम, नक्सलियों ने पुल पर प्लांट किया था…

इम्पैक्ट डेस्क. नक्सल मोर्चे पर तैनात फोर्स के जवानों ने माओवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों ने 5 किलो का आईईडी बम बरामद किया। सर्चिंग पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने इसे प्लांट किया था। आईटीबीपी 38वीं वाहिनी छुरिया की बम डिस्पोजल टीम ने आईईडी को ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया। बम काफी शक्तिशाली था, अगर जवान इसकी चपेट में आते तो बड़ा नुकसान हो जाता। जवानों की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया।  

Read More
district Bhilai

CG : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का निधन… सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख…

इम्पैक्ट डेस्क. भिलाई के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का शनिवार शाम निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शनिवार देर शाम उनका निधन हो गया। रामनगर मुक्तिधाम में रविवार दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा सूर्या विहार कॉलोनी से निकलेगी। भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन रहे। वो ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। 2009 में हुए उपचुनाव

Read More
Big newsDistric Kabirdham

CG : समिति प्रबंधक का कारनामा… 12 गांव के 100 से अधिक किसानों का 80 लाख रुपए से ज्यादा का किया गबन…

इम्पैक्ट डेस्क. कबीरधाम. लोहरा ब्लॉक सेवा सहकारी समिति रणजीत पुर में किसानों से 80 लाख रुपये से ज्यादा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. धोखाधड़ी कोई और नहीं समिति प्रबंधक ने की हैं. बीते साल का ऋण किसानों ने समिति में जमा कर दिया था, लेकिन प्रबंधक के द्वारा राशि बैंक में जमा नहीं कराया गया है. खुद ही उस पैसे को गबन कर लिया है. चालू खरीफ सीजन में किसानों को खाद बीज व रुपये की जरूरत पड़ने पर किसान केसीसी लोन के लिए बैंक पहुँचे तब मामले का

Read More
Big newsDistrict Durgsuicide

CG : 2 मासूम बच्चों और पत्नी को मारकर फंदे पर झूल गया पति… भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका मजदूर था, गांव में पसरा मातम…

इम्पैक्ट डेस्क. दुर्ग जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। उमरपोटी गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या के बाद खुद फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर शाम 7 से 8 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) का ठेका श्रमिक था। हत्या और आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। सूचना पर उतई थाना की पुलिस पहुंची है। शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।

Read More
error: Content is protected !!