D-Bastar Division

Breaking NewsDistrict Bastar (Jagdalpur)District Dantewada

आतंकवाद और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ उबाल… बस्तर में मुस्लिम समुदाय ने जुम्मे की नमाज़ के बाद किया प्रदर्शन…

इम्पेक्ट न्यूज़। जगदलपुर/दंतेवाड़ा। कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों की अमानुषिक हत्याकांड से पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट आवाज़ निकल रही है। पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने जिस तरह से धर्म के आधार पर संघातिक हिंसा कर पूरे कश्मीर वादियों को नर्क बनाने का काम किया। हिंदुस्तान में रह रहे मुस्लिम समुदाय को एक प्रकार से अलग-थलग करने की नापाक कोशिश की। इस घटना के बाद पूरा देश एक साउबल रहा है। पूरे देश से पाकिस्तान के खिलाफ आवाज़ उठ रही है। Read moreCJI के खिलाफ जांच

Read More
Breaking NewsDistrict Beejapur

कर्रेगुटा यानी ‘काला’ पहाड़ पर ऑपरेशन गरूड़: नक्सलियों के खिलाफ रणनीतिक हमला… तेज गर्मी से निपटते जवान पहाड़ी की घेराबंदी में डटे हैं…

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर/बीजापुर, 25 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कर्रेगुटा पहाड़ और कुरुट्टा-नदपल्ली इलाके में चल रहा ऑपरेशन गरूड़ नक्सलवाद के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा और सबसे सुनियोजित अभियान है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, और तेलंगाना की संयुक्त सुरक्षा बलों ने 72 घंटों से अधिक समय तक हिड़मा, देवा, और 300 से ज्यादा नक्सलियों को घेर रखा है। भीषण गर्मी में डीहाइड्रेशन के शिकार करीब तीन दर्जन जवानों को भद्राचलम हास्पिटल में भर्ती किया गया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों में भी जवान पहाड़ी को घेरकर डटे हुए हैं।

Read More
Breaking NewsD-Bastar DivisionDistrict BeejapurState News

ऑपरेशन गरुड़: बीजापुर में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान, पांच नक्सली ढेर… हिडमा समेत टॉप लीडर घेरे में…

इम्पेक्ट न्यूज़। रायपुर/बीजापुर, 24 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़-तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर बीजापुर जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन गरुड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 22 अप्रैल 2025 को शुरू हुए इस अभियान में अब तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। करीब 7,000 सुरक्षाकर्मियों ने बीजापुर के चलंगाटा, चित्रकंडा, और सरदार बॉर्डर क्षेत्र की पहाड़ियों को घेर लिया है, जहाँ शीर्ष नक्सली नेताओं के छिपे होने की खबर है। अभियान का विवरण ऑपरेशन गरुड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर शुरू

Read More
District Bastar (Jagdalpur)State News

एनएसएल में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का भव्य समापन…

नगरनार, 19 अप्रैल 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, एनरस्पल (NSP) में 14 से 19 अप्रैल 2025 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस सप्ताह का भव्य समापन समारोह एम.एन. दी एस. प्रभाकर, कार्यकारी निदेशक और एनएमएस स्टील प्लांट, नगरनार के प्रमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में बी. भारती (सीजीएम), अशोक कुमार विश्वास (सीजीएम), अन्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारों और आम जनता के बीच अग्नि सुरक्षा जागरूकता फैलाना था।

Read More
CG breakingDistrict BeejapurRaipurState News

इंद्रावती टाइगर रिजर्व की त्रासदी: घायल भटकते बाघ को लेकर वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल… बजट पूरा खर्च पर काम ढेले भर का भी नहीं…

इम्पेक्ट न्यूज। बीजापुर, छत्तीसगढ़। इंद्रावती टाइगर रिजर्व में एक घायल बाघ के तीन हफ्ते से अधिक समय तक जंगल में भटकने की घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि शिकारियों द्वारा घायल किए गए इस बाघ को समय पर रेस्क्यू नहीं किया गया, जिसके कारण उसकी हालत और बिगड़ गई। इस घटना ने क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण और विभागीय उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों और विशेषज्ञों में रोष पैदा कर दिया है। जबकि टायगर रिजर्व के अधिकारी यह कहते

Read More
error: Content is protected !!