सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस 45 मिनट पहले मनोज बाजपेयी ने धुरंधर पर दिया बयान, प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर छिड़ी नई बहस सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र 49 मिनट पहले सेवा सेतु बना गंगोत्री की शिक्षा में मददगार, महज एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना 1 घंटे पहले कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल 1 घंटे पहले तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर 2 घंटे पहले हर्षित राणा को घेरने मैदान पर उतरे पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी, जीत के बाद दिखाया ऐसा आक्रामक तेवर शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी 2 घंटे पहले शबाना आजमी का बुर्का पहनने पर सवाल, बोलीं- कुरान में कहां लिखा है ऐसा करना जरूरी सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार 2 घंटे पहले सूरजपुर में 113 करोड़ के संदिग्ध साइबर लेनदेन का खुलासा, 21 राज्यों की 150 शिकायतों से जुड़े तार नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद 2 घंटे पहले नीदरलैंड ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में भारत से लगाई उम्मीद बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच 2 घंटे पहले बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर 2 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत को झटका, WTC अंकतालिका में 50 PCT के साथ चौथे स्थान पर (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी 3 घंटे पहले (रायपुर) शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर 6.89 लाख की ठगी, महिला से मारपीट कर सोने की चेन भी छीनी तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका 3 घंटे पहले तूफानी तेजी के बाद अचानक क्रैश हुआ बाजार, भारतीय शेयर बाजार को भी लगा बड़ा झटका फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प 3 घंटे पहले फ्रांस में लगातार छठे वीकेंड सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पेरिस में पुलिस से झड़प होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें 3 घंटे पहले होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार ईरान, अमेरिका के सामने रखीं अपनी शर्तें त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान 3 घंटे पहले त्योहारों और शादियों में हवाई किराए ने बिगाड़ा बजट, महंगे टिकटों से यात्री परेशान नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम 4 घंटे पहले नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर लगेगा 8 गुना टोल जुर्माना, सरकार लाएगी नया नियम तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल 4 घंटे पहले तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने की अनुमति, 100 साल पुराने विवाद में सुप्रीम कोर्ट का दखल चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार 4 घंटे पहले चीन के खिलाफ फिलीपींस की सैन्य तैयारी तेज, भारत से आकाश और पिनाका खरीदने पर विचार ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई 4 घंटे पहले ‘मेरी बात को गलत पेश किया गया’, शिकागो में हमास और इजरायल पर टिप्पणी की आलोचना के बाद राहुल गांधी ने दी सफाई मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार 4 घंटे पहले मंत्री बनकर SSC भर्ती में दखल देने की कोशिश, पश्चिम बंगाल में आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

BSP Scrap Scam: भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रैप घोटाले में CBI की एंट्री, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना; अब खुलेगा करोड़ों के स्क्रैप घोटाले का राज, 21 आरोपी गिरफ्तार

BSP Scrap Scam: भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रैप घोटाले में CBI की एंट्री, राजपत्र में प्रकाशित हुई अधिसूचना; अब खुलेगा करोड़ों के स्क्रैप घोटाले का राज, 21 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई, 29 सितंबर। BSP Scrap Scam: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में सामने आए कथित स्क्रैप चोरी मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) तक पहुंच गई है। राज्य सरकार की सिफारिश के बाद मामले को CBI जांच के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस केस में अब तक 21 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने करीब ₹3.22 करोड़ की संपत्ति और सामग्री जब्त की है, जिसमें लगभग ₹90 लाख का लौह स्क्रैप, वाहन और भारी मशीनरी शामिल है।

CBI जांच से बढ़ सकती है जांच का दायरा

मामले में पुरानी भिलाई थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद दुर्ग पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान BSP के कर्मचारियों और स्क्रैप कारोबार से जुड़े लोगों की कथित भूमिका सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने प्लांट से स्क्रैप बाहर निकालने के लिए फ्लू डस्ट की आड़ इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आने के बाद कार्रवाई की थी।

अब CBI जांच शुरू होने पर मामले में कथित नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन, प्लांट के अंदर-बाहर की गतिविधियों और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल हो सकती है।

GM और इंजीनियर समेत 21 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई में BSP के जनरल मैनेजर हिमांशु भूषण मलिक और एसोसिएट इंजीनियर मनोज कुमार देवांगन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर और स्क्रैप कारोबार से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई हुई है। जुलाई में दोनों BSP अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 15 हुई थी, जबकि सितंबर तक यह संख्या 21 पहुंच गई।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती कार्रवाई में करीब 250 टन लौह सामग्री बरामद की गई थी। इसमें लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री शामिल थी। बरामद माल को फ्लू डस्ट के साथ छिपाकर ले जाने का आरोप जांच में सामने आया।

₹3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

मामले में पुलिस ने करीब ₹3.22 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें लगभग ₹90 लाख का स्क्रैप, ट्रक, हाईवा, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनरी शामिल है।

अब CBI खंगालेगी पूरा नेटवर्क

राज्य सरकार की सिफारिश के बाद केस डायरी CBI को सौंपे जाने के बाद जांच का दायरा और बढ़ सकता है। CBI कथित सिंडिकेट में शामिल लोगों, BSP से जुड़ी संभावित अंदरूनी भूमिका, स्क्रैप की निकासी और उसके बाद की सप्लाई चेन की जांच कर सकती है। हालांकि, ₹10 हजार करोड़ से अधिक के नुकसान और करीब 40 साल से यह कथित खेल चलने जैसे दावों को अंतिम तथ्य मानने से पहले आधिकारिक जांच या सक्षम एजेंसी के निष्कर्ष का इंतजार करना जरूरी है।