रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 1 घंटे पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 1 घंटे पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 1 घंटे पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 2 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 2 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 2 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 2 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 2 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 2 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 3 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 3 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 3 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 3 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 11 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 11 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 11 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 12 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 12 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 12 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
राष्ट्रीय

ठगी के लिए खरीदे 45 हजार SIM, स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 80 लाख की धोखाधड़ी करने पर गिरफ्तार

देहरादून
देहरादून (Dehradun) में एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम (cyber crime) ने 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने शातिर आरोपी को दिल्ली से अरेस्ट किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए मशीन टू मशीन सिम का इस्तेमाल किया था. गिरोह ने अन्य राज्य में बैठकर लाखों की ऑनलाइन धोखाधड़ी की.

एसटीएफ (STF) की टीम ने इस मामले में शिकायत मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू की थी. यह पूरा मामला करोड़ों की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी है.

देहरादून एसटीएफ एसएसपी ने बताया कि m2m सिम के जरिए गिरोह के मास्टरमाइंड मुदस्सिर मिर्जा ने पूरी घटना को अंजाम दिया. आरोपी ने कॉरपोरेट आईडी के नाम पर हजारों की संख्या में एमटूएम सिम कार्ड इश्यू करवाए. ऐसा करने के लिए अलग-अलग राज्यों में ऑफिस किराए पर लिए गए और कॉरपोरेट आईडी पर अलग-अलग समय पर 45 हजार सिम कार्ड खरीदे.

एसटीएफ ने कहा है कि मशीन टू मशीन सिम के जरिए देशभर में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला हो सकता है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है. वहीं एसटीएफ ने गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है.

एम2एम कम्युनिकेशन क्या है, कैसे करता है काम?

एम2एम कम्युनिकेशन आमतौर पर मशीनों के बीच होता है, जहां नेटवर्क डिवाइस बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं. यह रेगुलर सिम से अलग है, जिसे एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर किया जा सकता है. डेबिट, क्रेडिट कार्ड स्वाइपिंग मशीन, पीओएस (प्वाइंट-ऑफ-सेल) डिवाइस जैसे उपकरण एम2एम संचार में शामिल हैं.

इस प्रकार के कम्युनिकेशन का उपयोग गोदाम प्रबंधन, रोबोटिक्स, यातायात नियंत्रण, रसद सेवाओं, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, बेड़े प्रबंधन, रिमोट कंट्रोल आदि में भी किया जाता है. इसके अलावा इसका उपयोग उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) उपकरणों के लिए किया जा रहा है.

फर्जी कंपनी बनाकर खरीदे गए M2M सिम

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनी तैयार कर उसके नाम पर सिम खरीदे. आरोपी ने फर्जी वेबसाइट पर खुद को 'Indira Securities' नाम की कंपनी का कर्मचारी और अधिकारी बताया था. उसने लोगों को वॉट्सएप कॉल और मैसेज कर स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश की जानकारी देकर अधिक लाभ कमाने का लालच दिया.

इसके बाद उन्हें विश्वास में लेकर अलग-अलग फर्जी वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा और लिंक के माध्यम से अलग-अलग App डाउनलोड करवाकर इन्वेस्ट के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की. धोखाधड़ी कर जमा की गई राशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी.

इस मामले में एसटीएफ ने गहराई से मामले की जांच शुरू कर दी है. दिल्ली में 3 हजार एमटूएम सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. बचे हुए सिम कहां चल रहे हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. टेलीकॉम कंपनी से भी पूछताछ जारी है. एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.