रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 3 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 3 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 3 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 3 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 4 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 4 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 4 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 6 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 7 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
छत्तीसगढ़

धरसींवा मंडल में बैठक लेकर बृजमोहन ने कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र दिया

रायपुर

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में मंडल स्तर के कार्यकतार्ओं से सीधा संवाद करने के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने  गुरुवार को धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के खरोरा मंडल, विधानसभा मंडल, धरसींवा मंडल में बैठक लेकर कार्यकतार्ओं को जीत का मंत्र दिया। कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित संगठन है जिसमें हर एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की अहम जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेताओं का अनुभव लेकर  पूरी ईमानदारी और परिश्रम से जनता के बीच में जाएं और उनके सामने अपनी बात रखें तो जनता न केवल हमारी बातों को सुनेगी बल्कि उस पर अमल करते हुए कमल के फूल को वोट भी देगी। इस अवसर पर धरसीवां के कांग्रेस निमोड़ा बूथ अध्यक्ष दिलीप साहू, धनेली बूथ अध्यक्ष अरविंद गजेंद्र, नीरज साहू, मनीष साहू, अमित सोनवानी, डोमेन साहू, अनुराग यादव, सोमेश साहू, समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ की भी हवा बदल गई है। कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार घोटाले और अपराधियों का बोल बाला था। विकास का काम ठप हो गया था। विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सिखा दिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देवता ने 5 साल के अधिकांश वादों को 3 महीने में ही पूरा कर दिया है जिसके बाद अब कांग्रेस के पास जनता के बीच में जाने का कोई कारण ही नहीं बचा है।  अग्रवाल ने कार्यकतार्ओं को ईमानदारी के साथ कड़ी मेहनत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को भी एक प्रतियोगिता के तौर पर लें । जिस बूथ पर 90 फीसदी वोट पड़ेगा और 85 फीसदी वोट बीजेपी को पड़ेगा उसे एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। ऐसे ही सबसे ज्यादा वोटिंग वाले मंडल को और विधानसभा क्षेत्र को भी इनाम दिया जाएगा। हम सभी का लक्ष्य 90 फीस दी मतदान का होना चाहिए क्योंकि मैं में तेज गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकलने में आलस कर सकते हैं ऐसे में कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी होगी कि उन्हें मतदान केंद्र तक लाए। उसके लिए अभी से योजना बनाना और उसे पर काम करना होगा।।

वहीं पूर्व विधायक देव जी भाई पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल द्वारा पहले भाजपा सरकार के दौरान कराए गए कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि जब बृजमोहन अग्रवाल पीडब्ल्यूडी मंत्री थे उस दौरान उन्होंने धरसीवां में एक एक गांव में पक्की सड़क का निर्माण कराया था। शिक्षा मंत्री रहते हुए क्षेत्र में स्कूल कॉलेज का निर्माण कराया था और सिंचाई मंत्री रहते हुए क्षेत्र में नहर का निर्माण कराया था। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने की बात कही। बैठक में विधायक श्री अनुज शर्मा, पूर्व विधायक श्री विधान मिश्रा, श्री देव जी भाई पटेल, लोकसभा प्रभारी श्री अशोक बजाज, पूर्व महामंत्री श्री सुनील मिश्रा, श्री योगेश तिवारी, श्री राम खिलावन, श्री राकेश, धरसींवा मंडल अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा, खरोरा मंडल अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, विधानसभा मंडल अध्यक्ष श्री भरत सोनी, योगेंद्र नायक, निलंबुज चंद्राकर, वेदराम मनहरे, अनिल सोनी, शिव शंकर वर्मा, राजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल समेत वरिष्ठ जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।