राहुल गांधी की संसद में वापसी पर भाजपा ने कसा तंज : कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर से की शिकायत…

इम्पैक्ट डेस्क.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। इसी पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि चलो मनोरंजन वापस आ गया। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने सदन के अंदर भी राहुल की वापसी और कांग्रेस पर निशाने साधे। इसे लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष से शिकायत की है।

गौरतलब है, ‘मोदी सरनेम’ मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक के बाद लोकसभा सचिवालय ने सदस्यता बहाल कर दी। बता दें, राहुल गांधी वायनाड से सांसद है। लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद सोमवार को राहुल गांधी संसद में पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तो वहीं भाजपा नेताओं ने तंज कसे।

दरअसल, संसद के बाहर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे से पत्रकारों ने सवाल किया कि राहुल गांधी ने कई बार कहा है कि सदन में कहने को उनके पास बहुत कुछ है। इस पर दुबे ने कहा कि मनोरंजन वापस आ गया है। अच्छा होगा कि हम और आप इसका मजा लें।

सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी संसद पहुंचे। इस दौरान विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं ने संसद भवन परिसर में लगाए राहुल गांधी के समर्थन और विपक्षी एकता के नारे। वहीं, लोकसभा से पास होने के बाद आज संसद के उच्च सदन राज्यसभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश किया जाएगा। 

You May Also Like

error: Content is protected !!