viral news

दूसरी मंजिल से गिरी, 41 फ्रैक्‍चर हुए, 20 दिन ICU में थी भर्ती… 45 दिन में ठीक होकर 21 साल की लड़की की क्‍लास में वापसी!..

इम्पैक्ट डेस्क.

नई दिल्‍ली. दिल्ली की एक लड़की ने अद्भुत रिकवरी की है। मई में दूसरी मंजिल से गिरने के बाद 21 साल की इस लड़की के पूरे शरीर में 41 फ्रैक्चर और चोटें आई थीं। सिर्फ 45 दिन में यह लड़की पूरी तरह से ठीक हो गई है। उसे दिल्ली छावनी के भारतीय सेना के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 मई को 21 साल की वरुणी अवस्थी फिसलकर दूसरी मंजिल से गिर गई थीं। वह कपड़े फैलाने के लिए बालकनी से नीचे झुक रही थीं तभी उनके साथ यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल वरुणी को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों को उनके पूरे शरीर पर 41 फ्रैक्चर मिले। इसमें उनके चेहरे पर कई फ्रैक्चर शामिल थे।
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अभय कृष्ण ने कहा, ‘वरुणी की हालत गंभीर थी। उनके शरीर की 70 फीसदी हड्डियां टूट गई थीं। ब्रिगेडियर घई के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने लड़की को बचाने का बीड़ा उठाया।’ अभय कृष्ण वरुणी के पिता के फैमिली फ्रेंड हैं।
अस्पताल में वरुणी की कई सर्जरी हुई थीं। लेफ्टिनेंट जनरल कृष्णा ने कहा, ‘वरुणी का पूरा शरीर प्लास्टर से ढका हुआ था। वह व्हीलचेयर पर अस्पताल से गईं। अब वह पूरी तरह से ठीक हो गई हैं। ऐसा चमत्कार करने के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद।’
आर्मी बेस हॉस्पिटल की जिस मेडिकल टीम को वरुणी का इलाज करने का काम सौंपा गया था, उसमें एचओडी ऑर्थोपेडिक्स ब्रिगेडियर अमरेश घई, हड्डी रोग विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल तेज प्रताप गुप्ता, आर्थोपेडिक सर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक एम फिलिप और एनेस्थेटिस्ट व क्रिटिकल केयर एक्‍सपर्ट कर्नल किरण एस शामिल हैं।
वरुणी की मां का शालिनी अवस्‍थी ने बताया कि 12 अप्रैल को हम शॉर्ट वैकेशन से वापस लौटे थे। वरुणी बालकनी में तौलिया फैलाने गई थी। दीवार बहुत ऊंची नहीं थी। इसके कारण वह गिर गई। वरुणी कर्नल अनूप अवस्‍थी की बेटी हैं। जब वरुणी का एक्‍सीडेंट हुआ तब अनूप असम में पोस्‍टेड थे। अनूप बोले कि यह फेस सकारात्‍मक तरीके से निकालना चाहते थे। लेकिन, जिस तरह डिप्रेशन था उसे पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया जा सकता था।

error: Content is protected !!