शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 8 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 9 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 10 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 11 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 11 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 11 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 11 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 11 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 11 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 11 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 11 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 11 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 11 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 11 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 12 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 12 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 12 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 12 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 12 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

BJP ने किया बड़ा दावा- केजरीवाल बजट को बहाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं

नई दिल्ली
दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-24 का बजट पेश नहीं हो पाया है। इसे विधानसभा में कब पेश किया जाएगा यह अभी तय नहीं है। दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा को बजट में देरी की सूचना देते हुए कोई निश्चित तारीख नहीं दी। हालांकि, बजट सत्र को मार्च में पहले सप्ताह तक बढ़ाए जाने की वजह से माना जा रहा है कि एक साल का लेखा-जोखा अगले इस महीने के अंत में या मार्च की शुरुआत में पेश किया जाएगा। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गुरुवार को बजट में देरी के लिए आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने इसे कथित शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की पेशी से भी जोड़ा।

बिधूड़ी ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में स्थित अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस दावा किया कि केजरीवाल बजट को बहाने के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं और इसलिए जानबूझकर देरी की जा रही है। भाजपा नेता ने कहा, '20 दिन पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने घोषणा की थी कि बजट सत्र 15 फरवरी से शुरू होगा। उन्होंने बजट (2024-25) का प्रस्ताव एलजी को बुधवार को भेजा और उन्होंने इसे एक ही दिन में मंजूर कर लिया। सरकार ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, लेकिन समय से वार्षिक बजट तैयार ना कर पाने की असफलता की जिम्मेदारी लेते हुए केजरीवाल को इस्तीफा दे देना चाहिए।'

बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को बताना चाहिए कि क्यों बजट पेश करने में देरी हुई है। उन्होंने ईडी के समन और कोर्ट में केजरीवाल की पेशी से जोड़ते हुए कहा, 'सदन को मार्च के पहले सप्ताह तक बढ़ाया गया है। हम मानते हैं कि चूंकि केजरीवाल को 17 फरवरी को कोर्ट और फिर 19 फरवरी को ईडी के सामने पेश होना है। वह बजट तैयारी को बहाने के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल करप्शन में शामिल हैं और वह पूछताछ को बहुत लंबे समय तक टाल नहीं सकते हैं।'

दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत गुरुवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के साथ हुई। एक पखवाड़े पहले सरकार ने घोषणा की थी कि सत्र 15 फरवरी को शुरू होगा और 21 तक चलेगा। इस दौरान बजट होने वाला था। भाजाप नेता ने कहा, 'चूंकि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार में शामिल हैं और ईडी के पास सबूत है, उनकी गिरफ्तारी तय है।' भाजपा विधायक वीजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्वीकार किया कि बजट में देरी दिल्ली सरकार की वजह से हुई है। उन्होंने कहा, 'बजट 16 फरवरी को संभावित था। जब हमने पूछा कि बजट में देरी क्यों हुई तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और वित्त मंत्री आतिशी ने जवाब नहीं दिया। बजट सत्र को मार्च पहले सप्ताह तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन बजट कब पेश होगा यह नहीं बताया गया है। बजट पर अनिश्चितता है। हम एलजी से मिलेंगे और आप सरकार की शिकायत करेंगे।'