शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 3 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 4 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 5 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 5 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 5 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 5 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 5 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 5 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 5 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 6 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 6 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 6 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 6 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 6 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 6 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 7 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 7 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 7 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 7 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए 42 में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

नई दिल्ली 
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के लिए 42 में से 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस लक्ष्य को पाने के लिए बीजेपी राज्य की ममता सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दों पर लगातार घेर रही है. पार्टी अब भ्रष्टाचार के साथ-साथ अयोध्या में राम मंदिर और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) जैसे भावनात्मक विषयों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है. दरअसल बीजेपी तृणमूल कांग्रेस के INDIA ब्लॉक से अलग होकर चुनाव लड़ने के फैसले से उत्साहित है. 

इस कदम ने भगवा खेमे के भीतर टीएमसी विरोधी वोटों को एकजुट करने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. 2014 में बंगाल में जहां बीजेपी का मत प्रतिशत 17% था वो 2019 में बढ़कर 40% हो गया, जिसके परिणामस्वरूप  बीजेपी को राज्य 18 लोकसभा सीटों पर जीत मिली. पार्टी को 2021 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद हुए आंतरिक कलह तथा उप चुनाव में भी सफलता नहीं मिली थी. तब से ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को भुनाने की भाजपा की कोशिशें विफल रही हैं.

बीजेपी नेताओं ने बताया भावात्मक मुद्दा
42 लोकसभा सीटों में से 35 सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ, भाजपा अब राम मंदिर और सीएए जैसे भावनात्मक मुद्दों के भरोसे आगे बढ़ रही है. भाजपा की राज्य महासचिव अग्निमित्रा पॉल ने एजेंसी से बात करते हुए बताया, 'राम मंदिर का उद्घाटन और सीएए का कार्यान्वयन दोनों पार्टी के मुख्य मुद्दे हैं. दोनों मुद्दे भावनात्मक हैं, और लोग इससे जुड़ सकते हैं.' राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा का जिक्र करते हुए भाजपा सांसद और पूर्व राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने इन मुद्दों की भावनात्मक अपील को रेखांकित किया. उन्होंने हिंदू मतदाताओं को एकजुट करने और विशेष रूप से मतुआ समुदाय के बीच शरणार्थी चिंताओं पर जोर दिया. घोष ने कहा, 'सीएए लागू करने के वादे ने भाजपा की चुनावी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.'

मतुआ समुदाय पर नजर
2015 से 2021 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम करने वाले घोष ने कहा, "राम मंदिर मुद्दे ने पहले भी भाजपा को फायदा पहुंचाया है और इस बार भी फायदा मिलेगा. इससे हमें बंगाल सहित देश भर में हिंदुओं को एकजुट करने में मदद मिलेगी. राज्य में बड़ी संख्या में मतुआ समुदाय के लोग रहते हैं, जो राज्य की अनुसूचित जाति आबादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. भारत के विभाजन के बाद 1950 के दशक से पूर्वी पाकिस्तान, अब बांग्लादेश से बड़ी संख्या में मतुआ समुदाय के लोग भागकर पश्चिम बंगाल आ गए.
 
मतुआ समुदाय के मतों पर हर दल की नजर रहती है. नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के वादों के वादों को लेकर मतुआ समुदाय ने 2019 में बीजेपी के पक्ष में एकजुट होकर मतदान किया था. 2019 में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा अधिनियमित सीएए,31 दिसंबर 2014 से पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से भारत में आने वाले हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध से, पारसी और ईसाइयों सहित सताए गए गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है.

आपको बता दें कि बंगाल चुनाव में मतुआ समुदाय का रोल बेहद अहम रहा है. बंगाल की कुल अनुसूचित जाति में करीब 50 फीसदी मतुआ समुदाय है. साल 2011 की जनगणना के मुताबिक़ बंगाल में अनुसूचित जाति 23.51 फीसदी है. इसमें 50 फीसदी मतुआ मतदाता हैं. ये बंगाल की 70 विधानसभा सीटों पर असर रखते हैं. यही वजह है कि हर दल मतुआ समुदाय को साधने की कोशिश कर रहा है.

क्यों है बीजेपी को भरोसा
लोकसभा चुनाव से पहले सीएए लागू करने की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री और मतुआ नेता शांतनु ठाकुर ने हाल ही में कहा था कि सीएए जल्द ही लागू किया जाएगा.  राज्य में चुनाव जीतने के लिए भाजपा द्वारा राम मंदिर और सीएए का सहारा लेने के मुद्दे पर बीजेपी नेताओं ने कहा कि यह "संगठनात्मक चुनौतियों की स्वीकार्यता" को दर्शाता है.