गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 18 मिनट पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 18 मिनट पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 32 मिनट पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 32 मिनट पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 32 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 33 मिनट पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 33 मिनट पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 33 मिनट पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 33 मिनट पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 33 मिनट पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 47 मिनट पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 48 मिनट पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 48 मिनट पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 48 मिनट पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 48 मिनट पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ 48 मिनट पहले ’माओवाद की खात्मा से अबूझमाड़ में जनजातीय गौरव, शांति और विकास का नया सवेरा’ जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में 48 मिनट पहले जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर 2026 को इंडोर स्टेडियम में जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या 48 मिनट पहले जल जीवन मिशन से महिलाओं को पानी की मशक्कत से राहत, बदल रही दिनचर्या धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे 54 मिनट पहले धुरंधर’ में बीमार दिखा दाऊद, कामरान फरीदी ने किए चौंकाने वाले खुलासे कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील 1 घंटे पहले कस्टम मिलिंग का चावल जमा न करने पर राजपुर की सर्वमंगला राइस मिल सील
छत्तीसगढ़

बागेश्वरधाम सरकार बोले: अब रुकेगा धर्मांतरण, राजिम कुभ में लिया जाएगा संकल्प

रायपुर.

भारत में लोग अखंडता की ओर बढ़ रहे हैं। एकता की ओर बढ़ रहे हैं। कल सभी सनातनियों में अयोध्या में त्रेता युग की ओर शुरुआत की है। अब द्वापर युग की तैयारी है। छत्तीगढ़ में भी बागेश्वर पीठ भगवान हनुमान जी की कृपा से धर्मांतरण रुकेगा। धर्मांतरण किए हुए लोगों को घर वापसी कराई जाएगी। इसके लिए राजिम के कुंभ सम्मलेन में शपथ लिया जाएगा।

अब देश में रामराज्य आएगा। ये बातें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री ने रायपुर में एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कही। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। बाबा के दरबार में अर्जी लगाने छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से भी लोग रायपुर पहुंच चुके हैं। कई छत्तीसगढ़ बीती रात को ही पंडाल में बिस्तर लगाकर बाबा का इंतजार कर रहे हैं। अपनी अर्जी लगाने दरबार में डेरा डाले हुए हैं। दरबार में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, यूपी, बिहार आदि राज्यों के श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में रोका जाएगा धर्मांतरण : राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते ही सभी सनातनी हिंदूओं ने मिलकर त्रेता युग प्रारंभ किया.अब द्वापर युग की तैयारी है और हनुमान जी की कृपा से यहां पर भी समूचे क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है उसको रोका जाएगा घर वापसी बहुतायत मात्रा में कराई जाएगी. हम बेझिझक घर वापसी कराएंगे. राजिम में महाकुंभ लगने वाला है. राजिम के महाकुंभ में भी पूरा छत्तीसगढ़ सम्मिलित होने वाला है. यह हमारा ननिहाल है. यहां हमारे मामा जी रहते हैं. अब यहां चप्पे चप्पे कण-कण में राम नहीं है. राम ही कण-कण हो गए हैं.

    ''इसी तारीख को छत्तीसगढ़ में हमने पूरे भारत को नारा दिया था. तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा. साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला और बहुत जल्दी अब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं चलेगा क्योंकि अब यहां के हाल बदल चुके हैं. सब खुशहाल हो चुके हैं राम राज्य भारत में आ चुका है.''- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रमुख बागेश्वर धाम

रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय की प्रशंसा की. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा विष्णु देव साय जी बहुत प्यारे हैं. बहुत जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं. वह जनहित के लिए छत्तीसगढ़ के जनहित के लिए बहुत अच्छे हैं. हमारा उन्हें आशीर्वाद और साधुवाद.आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर है.वो 27 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे. इस दौरान रायपुर के कोटा में कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा.