शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? 2 घंटे पहले परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- राजनीतिक दबाव या रणनीति? मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार 2 घंटे पहले मिशन 360: परिसीमन विधेयक पर सरकार का नंबर गेम, लोकसभा में 40 वोटों की दरकार विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत 3 घंटे पहले विपक्षी सांसदों की गैरमौजूदगी से NDA को फायदा, वोटिंग के बिना मिल सकता है दो तिहाई बहुमत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ 3 घंटे पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य में राशनकार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न वितरण का नियमित लाभ भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट 4 घंटे पहले भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य 4 घंटे पहले AI के दौर में बदलेंगे ऑफिस के तौर-तरीके, Steelcase ने गुरुग्राम में दिखाया भविष्य पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल 4 घंटे पहले पीएम सूर्य घर योजना से आंवराभाटा निवासी श्रीमती रेवती ध्रुव को मिली बिजली बिल से राहत, अब आ रहा शून्य बिल CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक 4 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए दिल्ली में निःशुल्क कोचिंग का अवसर, ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण 4 घंटे पहले जिले में 29 नवंबर को आयोजित होगा ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का ऐतिहासिक 100वां संस्करण युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन 4 घंटे पहले युवाओं को उद्यमिता और नवाचार से जोड़ने तीन दिवसीय बूटकैंप का होगा आयोजन गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान 4 घंटे पहले गांधी चौक और कोतवाली क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर 16 दुकानों का चालान श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता 4 घंटे पहले श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना विभाग की पहली प्राथमिकता धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत 5 घंटे पहले धान खरीदी केंद्रों में बेहतर इंतजाम, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिल रही सहूलियत घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत 5 घंटे पहले घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, मेहनत की उपज का बेहतर मूल्य, किसान प्रेम सिंह को मिली दोहरी राहत धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 5 घंटे पहले धान खरीदी को मिल रही गति, रकबा समर्पण में भी किसान निभा रहे सक्रिय भागीदारी 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग 5 घंटे पहले 4-5 दिसम्बर को होगा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव, 33 जिलों के 3 हजार युवा लेंगे भाग तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश 5 घंटे पहले तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कल जलेगा दीप, दीपथून स्तंभ को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण 5 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : सुरक्षित बचपन अभियान के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित 5 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जिले में धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत 5 घंटे पहले ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, बेहतर खरीदी व्यवस्था से किसान धन सिंह को मिली राहत
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में पहुंची हरमनप्रीत की टीम

एशियन गेम्स 2026: भारत ने बांग्लादेश को 114 रन से रौंदा, फाइनल में पहुंची हरमनप्रीत की टीम

आइची-नागोया
 भारत ने एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी है। भारत ने रविवार को दूसरा सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रनों से रौंदा। भारत ने 196 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की लक्ष्य का पीछा करते हुए हालत खस्ता रही। बांग्लादेश की टीम 15.4 ओवर में महज 81 रनों पर ढेर हो गई। नंदनी शर्मा ने जुएरिया फिरदौस (0) और क्रांति गौड़ ने सोभना मोस्टरी (4) का शिकार किया। कप्तान निगार सुल्ताना ने 9 और शोरना अख्तर पांच रन बटोरे। दिलारा अख्तर 27 रन बनाकर लौटीं। नाहिदा अख्तर ने चार, शर्मिन अख्तर ने 10 रन जोड़े जबकि राबेया खान का खाता नहीं खुला।

इससे पहले, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन जुटाए। शेफाली वर्मा 49 गेंदों में 100 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने तीन चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनका T20I में पहला शतक है। भारती फुलमाली ने 5 गेंदों में नाबाद 9 रन बनाए। टॉस जीतने के बाद भारत की शुरुआत अच्छी रही। भारत का पावरप्ले में स्कोर 72/1 रहा। स्मृति मंधाना छठे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। मंधाना ने 19 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन जुटाए।मंधाना (4788) महिला टी20 इंटरेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर सूजी बेट्स (4758) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। गुनालन कमलिनी 3 रन ही जुटा सकीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों में छह चौकों के जरिए 40 रनों का योगदान दिया। उन्होंने शेफाली के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रनों की पार्टनरशिप की। ऋचा घोष ने 4 गेंदों में दो रन बनाए।
बांग्लादेश 81/10 (15.4 ओवर)
भारत 195/4 (20 ओवर)

भारत की प्लेइंग XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, भारती फुलमाली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

बांग्लादेश की प्लेइंग XI: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून।

भारत की यही तेवर बरकरार रखने पर नजर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को सेमीफाइनल में भी अपने आक्रामक तेवर बरकरार रखने चाहेगी। भारत शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को आठ विकेट से रौंदकर अंतिम चार में पहुंचा था।। भारत एशियन गेम्स महिला क्रिकेट का मौजूदा चैंपियन है। बांग्लादेश का चीन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द गया था, जिसके बाद उसने अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में एंट्री मारी। भारत अगर सेमीफाइनल जीता तो फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगा। श्रीलंका ने इस मैदान पर आयोजित पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया।

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में भी रौंदा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की साल 2023 में चीन के हांगझोऊ में आयोजित एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भी बंगलादेश से टक्कर हुई थी। भारत ने तब बांग्लादेश को आठ विकेट से धूल चटाई थी। भारत ने टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ लगातार नौ मैच जीते हैं। यह सिलिसिला हांगझोऊ 2023 में सेमीफाइनल जीत के साथ शुरू हुआ था। भारत ने पिछले हफ्ते महिला एशिया कप में बांग्लादेश को 40 रनों से शिकस्त दी थी। सेमीफाइनल में भारत को एक बार फिर युवा स्पिनर श्री चरणी से सानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ टर्न और उछाल वाली पिच का भरपूर फायदा उठाते हुए 10 रन देकर चार विकेट चटकाए थे।

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नंदनी शर्मा, जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्रेयांका पाटिल, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली।

बांग्लादेश टीम: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, सुल्ताना खातून, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, जुएरिया फिरदौस, मारुफा अख्तर, सोभना मोस्टोरी, रबिया खान, रितु मोनी, संजीदा अख्तर मेघला, सरमिन सुल्ताना।