शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 10 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 11 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 12 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 12 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 12 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 12 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 12 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 12 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 12 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 12 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 13 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 13 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 13 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 13 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 14 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 14 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 14 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 14 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
राजनीति

लगातार चार बार लोकसभा चुनाव हारे अशोक सिंह को ग्वालियर से राजसभा चुनाव में उतारा

ग्वालियर

मध्य प्रदेश में राज्यसभा के लिए पांच सीटों पर चुनाव होने हैं। सत्ताधारी बीजेपी ने चार सीटों पर जबकि विपक्षी कांग्रेस ने एक सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस की तरफ से अशोक सिंह को कैंडिडेट बनाया गया है, जो दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं। बड़ी बात यह है कि अशोक सिंह का चुनाव राहुल गांधी की पसंद पर भारी पड़ा है।

दरअसल, राहुल गांधी पूर्व सांसद और अपनी विश्वासपात्र मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा चुनावों में कैंडिडेट बनाना चाहते थे लेकिन उनकी पसंद धरी की धरी रह गई और कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी ने अशोक सिंह का नाम फाइनल करवा दिया। एक तरह से सिंह नाथ और दिग्गी दोनों के संयुक्त उम्मीदवार बन गए थे, जबकि केंद्रीय नेतृत्व मीनाक्षी नटराजन के नाम पर अड़ा हुआ था। खैर अशोक सिंह ने इस लड़ाई में बाजी मार ली।

कौन हैं अशोक सिंह
अशोक सिंह ग्वालियर से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव हार चुके हैं। वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के कट्टर राजनीतिक विरोधी हैं। फिलहाल मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष हैं। वह मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह खेमे के नेता माने जाते हैं। उनकी उम्मीदवारी के बचाव में यह तर्क दिया गया कि वह कठिन चुनावी मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे हैं लेकिन सिंधिया से कट्टर सियासी दुश्मनी उनकी योग्यता में चार चांद लगा गया। इसके अलावा उनका ओबीसी होना भी उनकी उम्मीदवारी के दावे को मजबूत बना दिया।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अशोक सिंह भले ही दिग्विजय सिंह के करीबी और पसंद रहे हों लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में उन पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पार्टी को बढ़ाने की जिम्मेदारी थी। बावजूद उनकी उम्मीदवारी पर पार्टी दो धड़ों में बंटती दिख रही थी। अंतत: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की पसंद बन चुके सिंह ने बाजी मार ली। इन दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से अशोक सिंह के लिए भोपाल से दिल्ली तक फील्डिंग की। दिग्गी के कहने पर ही नाथ ने अशोक सिंह को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया था।

इसके विपरीत, राहुल गांधी उच्च सदन में मीनाक्षी नटराजन को भेजना चाहते थे। नटराजन 2009 में मंदसौर लोकसभा सीट से सांसद चुनी गई थीं लेकिन उसके बाद से दोनों चुनाव हार गई हैं। नटराजन राहुल गांधी की प्रमुख सहयोगी के रूप में काम करती रही हैं लेकिन नाथ ने अंतिम क्षण तक उनके नाम का विरोध किया। जब कमलनाथ ने नटराजन के नाम पर किसी तरह की नरमी दिखाने से  इनकार कर दिया, तब केंद्रीय नेतृत्व को अशोक सिंह के नाम पर मुहर लगानी पड़ी।