सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 1 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 2 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 2 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 3 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 5 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल को एक दिन में दो झटके, SC से तत्काल राहत नहीं और अब हिरासत बढ़ी

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को सोमवार को एक के बाद एक दो झटके लगे। पहले सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार करते हुए मामले को 29 अप्रैल तक टाल दिया तो करीब आधे घंटे बाद ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी हिरासत अवधि बढ़ा दी। केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।

। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई के बाद केजरीवाल की अपील पर ईडी को नोटिस भेजा गया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए कोई राहत नहीं दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से 24 अप्रैल तक तमाम सवालों का जवाब देने को कहा है। वहीं केजरीवाल को 27 अप्रैल तक ईडी के जवाब पर प्रतिउत्तर देना होगा।

अरविंद केजरीवाल की ओर से दायर याचिका की सुनवाई जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच में हो रही है। सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कई बातें कहनी चाही, जिसमें प्रमुख यह था कि केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करना है, पार्टी के लिए प्रत्याशी चयन में भी उनके सलाह की जरूरत है। इसपर कोर्ट ने कहा कि वह अपनी दलील 29 अप्रैल को होने वाली बहस के लिए बचाकर रखें। साथ ही सिंघवी लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस मामले की सुनवाई में तेजी लाने की अपील की, इसपर कोर्ट ने कहा कि 29 अप्रैल से पहले का समय नहीं दिया जा सकता है।

हाई कोर्ट से केजरीवाल को मिली थी निराशा

पिछले दिनों केजरीवाल को हाई कोर्ट से निराशा हाथ लगी थी। हाई कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को सही ठहराते हुए दिल्ली के सीएम को राहत देने से मना कर दिया था। हाई कोर्ट के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा था, 'यह केंद्र सरकार और केजरीवाल के बीच का मसला नहीं है। यह ईडी और केजरीवाल के बीच का मामला है। केजरीवाल की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हुई है। इसलिए किसी को कोई विशेषाधिकार नहीं दिया जा सकता है। ईडी के पास उन्हें गिरफ्तार करने के पर्याप्त साक्ष्य हैं। जांच में पूछताछ से मुख्यमंत्री को छूट नहीं दी जा सकती है। जज भी कानून के दायरे में हैं, राजनीति से नहीं।'

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने आबकारी 'घोटाले' से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

केजरीवाल की रिहाई के लिए संजय सिंह ने खरगे से मांगा समर्थन

उधर, तिहाड़ जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगले हफ्ते से अरविंद केजरीवाल दो मंत्रियों को बैठक के लिए बुलाएंगे और मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिये 'इंडिया' गठबंधन का न्यूनतम साझा कार्यक्रम पेश करने पर जोर दिया।

संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने जेल से रिहा होने के बाद खरगे से समर्थन मांगा और कांग्रेस अध्यक्ष को यह भी बताया कि जेल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। आप के राज्यसभा सदस्य ने कहा कि संसद के उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में, खरगे ‘हमारा समर्थन करते रहे हैं और इसलिए मैं जेल से रिहा होने के बाद उनसे मिलना चाहता था’।