बालोद में एक और प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव… छत्तीसगढ़ में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हुई

इम्पेक्ट न्यूज. रायपुर।

बालोद में एक और प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसे क्वारंटीन कर रखा गया था। बालोद में यह दूसरा मामला है। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में एक्टिव संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।

प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गयी है, जिसमें से एक्टिव केस अभी प्रदेश में 11 हो गये हैं, वहीं 56 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गये हैं।

पिछले दिनों दल्ली राजहरा के एक युवक के कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद उसके कांटेक्ट में आये अन्य लोगों का भी PCR टेस्ट कराया गया, जिसमें एक अन्य युवक की रिपोर्ट भी पॉजेट्व आयी है।

ये युवक भी संक्रमित युवक के साथ ही महाराष्ट्र से लौटा था और क्वारंटीन करके रखा गया था।ये दल्ली राजहरा का रहने वाला है, ये भी प्रवासी मजदूर है, जो 11 मई को महाराष्ट्र से 8 लोगों के साथ लौटा था।

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!