रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत 44 मिनट पहले 4 राज्यों में 6 सड़क हादसे, यूपी-बिहार से राजस्थान-गुजरात तक दुर्घटनाओं में 28 लोगों की मौत पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील 1 घंटे पहले पटवारी आंदोलन पर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग, निलंबन व सर्विस ब्रेक वापस लेने और वेतन-पदोन्नति पर निर्णय की अपील सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार 2 घंटे पहले सीएटल एयरपोर्ट पर ICE की कार्रवाई से मचा हड़कंप, विमान में चढ़ते दो यात्री गिरफ्तार रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग 2 घंटे पहले रेरा की खामियों पर पीएम को पत्र, होमबायर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव की मांग कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें 2 घंटे पहले कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा 2 घंटे पहले ‘विपक्ष ने आंखें मूंदी’, भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार 2 घंटे पहले हैदराबादः कार की लाइट्स में छिपाकर ले जा रहे थे सोने के 25 बिस्किट, DRI की टीम ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता 2 घंटे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना की वापसी पर बवाल, भारत-बांग्लादेश सीमा के रास्ते तलाशेंगे अवामी लीग नेता महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट 2 घंटे पहले महिला अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है यूएई, दिसंबर में होगा टूर्नामेंट भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद 2 घंटे पहले भारत में चीनी उत्पादन चार गुना बढ़ा, एथेनॉल इस्तेमाल पर रोक से घरेलू सप्लाई बढ़ने की उम्मीद सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल 3 घंटे पहले सोना 1 लाख रुपये तक फिसलेगा? रिकॉर्ड से 63% टूटी चांदी, निवेशकों के सामने खरीदारी का सवाल भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें 3 घंटे पहले भारत को कभी बताया था ‘डेड इकोनॉमी’, अब तारीफों के पुल बांध रहे ट्रंप, जानें बदले रुख की 5 वजहें भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड 3 घंटे पहले भारत का रक्षा निर्यात 50 हजार करोड़ पार करने की तैयारी, ब्रह्मोस की बढ़ी डिमांड ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी 3 घंटे पहले ‘मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता’, IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा 3 घंटे पहले एक से दो रुपये में मिलेगी बर्ड फ्लू से बचाव की स्वदेशी वैक्सीन, मुर्गियों को मिलेगी छह महीने की सुरक्षा पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार 3 घंटे पहले पीजी मेडिकल की 10 हजार से ज्यादा सीटें ब्लॉक, फ्लोट सिस्टम की समीक्षा कर सकती है सरकार मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी 3 घंटे पहले मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 4 घंटे पहले भारत में BYD का बढ़ता दबदबा, चीनी कंपनी ने पार किया 20 हजार कार डिलीवरी का आंकड़ा 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान 4 घंटे पहले 2070 तक इस मुस्लिम देश में दोगुनी हो जाएगी हिंदू आबादी, जानिए किस देश से जुड़ा है यह अनुमान Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा 4 घंटे पहले Rail One App से होंगे रेलवे के सारे काम, टिकट बुकिंग से शिकायत तक मिलेगी सुविधा
राष्ट्रीय

एंकर ने शादी से किया इनकार, लेडी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कर लिया अपहरण

हैदराबाद
हैदराबाद में एक महिला व्यापारी को एक टेलीविजन एंकर का पीछा करने और उसका अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पांच स्टार्टअप कंपनियों के एमडी भोगिरेड्डी तृषा पर टेलीविजन एंकर प्रणव सिस्तला का अपहरण करने का आरोप लगा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला व्यापारी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अज्ञात व्यक्ति ने उनसे 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। एक मैरिज ब्यूरो की साइट पर उसने अपनी प्रोफाइल में एंकर प्रणव की तस्वीर का इस्तेमाल किया था। इसके बाद डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाने वाली 31 साल की महिला और उसके पांच साथियों को तेलंगाना पुलिस ने 22 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला व्यापारी ने एंकर की गतिविधियों का पता लगाने के लिए उसकी कार पर एक एयरटैग भी लगाया था। आपको बता दें कि यह एक जीपीएस डिवाइस है, जिसके जरिए आप लाइव लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

महिला व्यापारी दो साल पहले भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट के जरिए चैतन्य रेड्डी नाम के एक अज्ञात व्यक्ति के संपर्क में आई। जैसे-जैसे बातचीत आगे बढ़ी उन्होंने व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर चैट करना शुरू कर दिया। कुछ दिनों के बाद उस व्यक्ति ने अच्छे रिटर्न का वादा करते हुए उससे अपने बिजनेस में निवेश करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार, महिला ने यूपीआई के माध्यम से उस व्यक्ति को 40 लाख रुपये दिए। इसके बाद वह शख्स महिला से बचने लगा।

महिला व्यापारी को जब ठगे जाने का अहसास हुआ तो उस प्रोफाइल पर दिए गए फोन नंबर पर संपर्क किया। वह नंबर एंकर प्रणव का निकला। उन्होंने उन्हें बताया कि चैतन्य रेड्डी नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो का इस्तेमाल किया और भारत मैट्रिमोनी पर फर्जी अकाउंट बनाए। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बाद महिला व्यापारी प्रणव पर शादी का दबाव बनाने लगी। हालांकि उसने इमकार कर दिया। महिला का फोन नंबर ब्लॉक कर दिया। महिला ने इसके बाद के लिए प्रणव का अपहरण करने की योजना बनाई।

उसने अपने कार्यालय में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी इस अपराध में शामिल किया और उसे 50,000 रुपये की पेशकश की। उसने एंकर की हरकतों पर नजर रखने के लिए उसकी कार पर एक Apple AirTag लगाया। 11 फरवरी को महिला द्वारा अपहरण कर लिया। इसके बाद उसे अपने ऑफिस लेकर गई। वहां एंकर के साथ मारपीट की गई। पुलिस के अनुसार, प्रणव ने महिला से वादा किया कि वह उसकी कॉल का जवाब देगा और वहां से भागने में सफल रहा।