शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 11 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 11 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 11 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 11 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 11 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 11 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 11 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 11 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 11 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 11 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 11 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 11 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 11 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 12 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 12 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 12 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 13 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 13 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 13 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 13 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

आबकारी घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन शक्ति प्रदर्शन करेगा, 13 दलों के नेता रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली
आबकारी घोटाले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन आईएनडीआई रामलीला मैदान में 31 मार्च को आयोजित महारैली में अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। महारैली के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मिल गई है। महारैली का नारा, तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, रहेगा। इस रैली में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार, शिवसेना (यूटीबी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के सीएम चम्पाई सोरेन आदि मौजूद रहेंगे।

आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को इस महारैली में 20 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की अनुमति मिली है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रमुख राजनीतिक नेता और आईएनडीआईए के सदस्यों में नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती, सीपीआई-एम के सीताराम येचुरी, टीएमसी के डेरेक ओ'ब्रायन, डीएमके के तिरुचि शिवा, जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी रैली में शामिल होंगी।

आप के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, वे रविवार को रामलीला मैदान में महारैली के रूप में बड़े प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं, जहां से वे 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया जाएगा। राय ने कहा कि रैली में ज्यादा से ज्यादा लोग आएं, इसके लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई गई है। राय ने दावा किया कि जब से केंद्र की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है, तब से लोगों में भारी गुस्सा है। उन्होंने कहा कि रैली में हर वर्ग और पेशे के लोगों, छात्रों, युवाओं और आरडब्ल्यूए के सदस्यों व किसानों के भी आने की उम्मीद है।
 

मंच से बोलने की तैयारी कर रहीं सुनीता, हरदीप ने की राबड़ी से तुलना

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता पार्टी को एकजुट रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। साथ ही 31 मार्च को आईएनडीआई की महारैली में वह पहली बार राजनीतिक मंच से भाषण देकर राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं। इसके लिए वह मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री का संदेश लेकर वह दो बार जनता के सामने भी आ चुकी हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार होने पर बिहार के तत्कालीन सीएम लालू यादव ने पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था। अब केजरीवाल भी पत्नी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपना चाहते हैं।

दरअसल, केजरीवाल की अनुपस्थिति में सुनीता ही हैं, जिनके नाम पर पार्टी एकजुट है। पार्टी की रणनीति सीएम की गिरफ्तारी को मुद्दा बनाकर जनता से सहानुभूति लेना है। इसे सुनीता के माध्यम से ही बेहतर ढंग से उठाया जा सकता है। आप रणनीतिकारों का मानना है कि महारैली की सफलता का असर लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा।