सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 15 मिनट पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 29 मिनट पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 29 मिनट पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 30 मिनट पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 42 मिनट पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 44 मिनट पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 44 मिनट पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 44 मिनट पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 59 मिनट पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 59 मिनट पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील 59 मिनट पहले छत्तीसगढ़ राज्य जीव-जंतु कल्याण बोर्ड ने नागरिकों, संस्थाओं और स्थानीय निकायों से की अपील जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक 1 घंटे पहले जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 1 घंटे पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 1 घंटे पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर 1 घंटे पहले ‘रामायण’ में कुंभकर्ण बनेंगे पंचायत के प्रह्लाद चा, फैसल मलिक का चेहरा भी नहीं आएगा नजर सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 1 घंटे पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 1 घंटे पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 2 घंटे पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 2 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित
मनोरंजन

अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

अमेरिका से लौटने के बाद गोविंदा ने बच्चों के साथ मिलकर घर पर बप्पा के किए दर्शन

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहुजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सुर्खियों में हैं. ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर दोनों एक साथ नजर नहीं आए, जिसने चर्चाओं को और बढ़ा दिया.

सोमवार 14 सितंबर को सुनीता आहुजा ने अपने बच्चों टीना अहूजा और यशवर्धन अहूजा के साथ घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. इस दौरान गोविंदा अमेरिका में थे, इसलिए वो पूजा में शामिल नहीं हो सके. सुनीता ने पैपराजी से बातचीत में कहा था, 'गोविंदा जी अमेरिका में हैं, रात को वापस आएंगे. अगर थके हुए, तो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे, कल आएंगे. ये उनका घर है, तो उन्हें आना ही है.'

देर रात अमेरिका से वापस लौटने के बाद गोविंदा सीधे परिवार के पास गए और गणपति के दर्शन किए. उन्होंने बच्चों टीना और यशवर्धन के साथ मिलकर पूजा-अर्चना की और बप्पा से आशीर्वाद लिया. लेकिन इस बार सुनीता आहूजा इन तस्वीरों और वीडियो में नजर नहीं आईं.

गोविंदा-सुनीता में दूरियां
एक एजेंसी से बातचीत में गोविंदा ने बताया कि उनके परिवार में गणपति मनाने की परंपरा सालों पुरानी है, जो उनकी मां से चली आ रही है. उन्होंने कहा, 'अब मेरा बेटा यशवर्धन इस परंपरा को आगे बढ़ा रहा है.' गोविंदा ने बेटे के उज्ज्वल भविष्य और बेटी टीना के लिए भी प्रार्थना की. गोविंदा ने कहा कि गणपति बाप्पा से प्रार्थना है कि हमें रिद्धि-सिद्धि प्रदान करें. हमारी जिंदगी में किसी तरह का कलेश, कष्ट और बाधा ना आए. हालांकि, इस दौरान उन्होंने पत्नी सुनीता का जिक्र नहीं किया.  

गोविंदा और सुनीता आहूजा के शादीशुदा रिश्ते को लेकर पिछले कुछ महीनों से तरह-तरह की खबरें आ रही हैं. सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दाखिल की थी, लेकिन 19 अगस्त 2026 को उन्होंने इसे वापस ले लिया. इसके अलावा सुनीता ने गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर भी सवाल उठाए थे. इस पर गोविंदा की तरफ से कानूनी नोटिस जारी किया गया है. उनके टीम ने साफ किया है कि गोविंदा अपने निजी जीवन को लेकर फैलाई जा रही झूठी खबरों और AI से बनाए गए कंटेंट के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का दावा ठोक सकते हैं.