सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अभी-अभी जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति किया गया जागरूक अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त अभी-अभी अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब 1 मिनट पहले दल-बदल विरोधी कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख 1 मिनट पहले स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन 30 मिनट पहले सैनिक स्कूल अंबिकापुर में छठवीं और नौवीं के लिए 2 दिसंबर तक आवेदन पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान 32 मिनट पहले पीएम मोदी 2029 में भी संभालेंगे कमान, राहुल गांधी पर नितिन नवीन का तीखा बयान Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! 56 मिनट पहले Exclusive Ground Report Part 01 : नदी के इस पार दारेली, उस पार विकास! छह गांव, एक नदी : उस पार विकास की दस्तक, इस पार बेबसी! CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित 1 घंटे पहले CG-ACE योजना के तहत अम्बिकापुर में प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थाओं के इम्पैनलमेंट हेतु निविदा आमंत्रित सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच 1 घंटे पहले सचिन की बेटी सारा से शादी करेंगे सनी देओल के बेटे राजवीर? जानिए वायरल दावे का सच विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित 1 घंटे पहले विभागीय जांच की प्रक्रिया एवं नियमों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी 1 घंटे पहले धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी, अब तक 5,475 किसानों से 18,971 मीट्रिक टन धान की खरीदी ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट 1 घंटे पहले ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट में पेश नहीं होने पर जारी हुआ गैर-जमानती वारंट जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम 1 घंटे पहले जशपुर जम्बूरी 2026 में दिखेगा रोमांच, साहसिक खेल और जनजातीय संस्कृति का अनूठा संगम महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम 1 घंटे पहले महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला: आस्था और लोक संस्कृति का संगम ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश 1 घंटे पहले ‘वोटर लिस्ट से नाम हटाने के खिलाफ दायर अपीलों को दें प्राथमिकता’, सुप्रीम कोर्ट का पश्चिम बंगाल SIR ट्रिब्यूनल को निर्देश रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल 2 घंटे पहले रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने की पहल धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी 2 घंटे पहले धोनी ने संन्यास लेने में देरी की या सही समय पर लिया फैसला? जानिए पूरी कहानी बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती 2 घंटे पहले बस्तर की बेटियों के लिए सुनहरा अवसर, बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में होगी भर्ती सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न 2 घंटे पहले सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान 2 घंटे पहले रकबा संशोधन से किसानों को मिली राहत, अब वास्तविक उपज के अनुरूप बेच सकेंगे धान
Chhattisgarh

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख

संपत्ति का पुख्ता रिकॉर्ड मिलने से विवादों में आएगी कमी, ग्राम विकास में मिलेगी सुविधा रायगढ़, 23 नवम्बर 2026 गांवों में आबादी भूमि पर बने मकानों और अन्य परिसंपत्तियों का अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों...

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख

इम्पेक्ट न्यूज। रायगढ़। संपत्ति का पुख्ता रिकॉर्ड मिलने से विवादों में आएगी कमी, ग्राम विकास में मिलेगी सुविधा

रायगढ़, 23 नवम्बर 2026

गांवों में आबादी भूमि पर बने मकानों और अन्य परिसंपत्तियों का अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज मिल रहा है। स्वामित्व योजना के माध्यम से वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे ग्रामीणों को अब उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे संपत्ति की पहचान स्पष्ट होने के साथ ही बैंक से ऋण लेने और संपत्ति संबंधी विवादों से बचने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक जिले के 72 हजार 114 हितग्राहियों को आबादी भूमि में स्थित उनके मकानों एवं परिसंपत्तियों का स्वामित्व प्रमाण-पत्र अर्थात अधिकार अभिलेख वितरित किया जा चुका है। कुल पात्र हितग्राहियों में लगभग 98 प्रतिशत तक अधिकार अभिलेख का वितरण किया जा चुका है।

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण, अभिलेख तैयार करने और वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले के 801 ग्रामों में से 769 ग्रामों के अधिकार अभिलेख का अंतिम प्रकाशन कर उन्हें भुईयां पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। तहसीलवार हजारों ग्रामीणों को मिला अधिकार अभिलेख योजना के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार कापू में 2,550, खरसिया में 10,077, घरघोड़ा में 9,153, छाल में 3,518, तमनार में 7,995, धरमजयगढ़ में 3,450, पुसौर में 12,840, मुकडेगा में 2,746, रायगढ़ में 10,523 तथा लैलूंगा में 9,262 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए जा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जा रहे हैं। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे लोगों को अब अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज मिल रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में विभिन्न कार्यों में सुविधा होगी। क्या है स्वामित्व योजना स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि में स्थित मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का जीआईएस आधारित सर्वेक्षण तथा ड्रोन के माध्यम से भू-मापन किया जाता है। सर्वेक्षण के बाद पात्र संपत्ति धारकों का स्वामित्व प्रमाण-पत्र यानी अधिकार अभिलेख तैयार कर वितरित किया जाता है।

ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वेक्षण का कार्य राजस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे प्रत्येक पात्र संपत्ति धारक को अपने मकान और भूमि के स्वामित्व का प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है। संपत्ति की सीमा और क्षेत्रफल स्पष्ट होने से भूमि एवं मकान से जुड़े विवादों में कमी आएगी।

वहीं रास्ते, ग्राम पंचायत की खुली जगह, नाले और तालाब जैसे सार्वजनिक उपयोग के स्थलों की सीमाएं भी स्पष्ट होंगी, जिससे उनके संरक्षण और रखरखाव में आसानी होगी। ग्रामीणों के लिए कई तरह से उपयोगी होगा अधिकार अभिलेख अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज उपलब्ध होगा। इसके आधार पर नियमानुसार बैंक से ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी और संपत्ति के आर्थिक उपयोग के अवसर बढ़ेंगे।

ड्रोन तकनीक से सर्वेक्षण होने के कारण संपत्तियों की माप और अभिलेख तैयार करने में अधिक शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र के संपत्ति धारकों की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राम विकास की योजनाएं तैयार करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।

योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के लागू होने से पहले आबादी भूमि पर विधिपूर्वक अधिकार रखने वाले अथवा इसके बाद नियमानुसार ऐसी भूमि प्राप्त करने वाले पात्र लोगों के अधिकार अभिलेख तैयार किए जाते हैं। स.क्र./150/