रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 51 मिनट पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 51 मिनट पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 52 मिनट पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 53 मिनट पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 1 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 1 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल 1 घंटे पहले CII ने दिए 15 सुझाव, भारत कब बनेगा 26.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था? पूरी डिटेल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा 1 घंटे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बालेन शाह से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति 1 घंटे पहले ‘दीपथून’ पर दीप जलाने के आदेश के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, कड़ी शर्तों के साथ दी गई थी अंतरिम अनुमति ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार 1 घंटे पहले ‘सनातन को डेंगू, मलेरिया कहा’, राहुल गांधी के अर्धनारेश्वर पोस्ट पर बीजेपी का पलटवार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन 1 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित 2 घंटे पहले दूसरा टेस्ट: बांग्लादेश के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन घोषित विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का 2 घंटे पहले विधायक विक्रम के आरोप पर बीजापुर जिला प्रशासन का जवाब : 16.73 करोड़ स्वीकृत राशि, भुगतान सिर्फ ₹2.42 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 2 घंटे पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत 2 घंटे पहले देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा 2 घंटे पहले चीन सीमा से सटे 40 गांवों में बढ़ी आबादी, अरुणाचल में अमित शाह ने किया बड़ा दावा भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 2 घंटे पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 2 घंटे पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 3 घंटे पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
बस्तर

20 साल बाद दूधिया रौशनी से जगमगा रहे हैं नक्सलगढ़ के ढाई सौ मकान…

ग्राम पंचायत पदमुर और पदेड़ा के लोगो को मिली चिमनी युग से मुक्ति

गणेश मिश्रा. बीजापुर।

बीजापुर जिले के अंदरूनी इलाके खासकर माओवाद ग्रस्त क्षेत्र अब धीरे-धीरे अंधेरे और चिमनी युग की दूभर जिंदगी से उभरने लगे हैं। ऐसे पहुंच विहीन इलाके और गांव जहां पिछले 20 वर्षों तक शासन प्रशासन का या फिर सरकार के नुमाइंदों का पहुंचना असंभव सा था। अब वे इलाके भी धीरे धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ने लगे हैं।

जहां विद्युत लाइन का विस्तार कर लाइट की सुविधा नहीं दी जा सकती। ऐसे इलाकों में इन दिनों शासन प्रशासन सौर ऊर्जा के माध्यम से गांवों को रोशन करने में जुटी हुई है। इसी योजना के तहत 20 वर्षों से ब्लैक आउट का दंश झेल चुके ऐसे दो पंचायतो से सुखद तशवीर निकलकर सामने आई है।

यहां बीते 6 महीनों से सोलर लाइट की दूधिया रोशनी जगमगा रही है। इन दो पंचायतों के करीब ढाई सौ मकान सौर ऊर्जा से रौशन किए गए हैं। जिसके चलते अब इन पंचायतों के ढाई सौ मकान चिमनियों से नहीं बल्कि सौर ऊर्जा के दूधिया रोशनी से जगमगा रहे हैं।

जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर गंगालूर मार्ग से करीब 4 किलोमीटर अंदर बसे पदेडा पंचायत के करीब 135 मकान 20 साल बाद एक बार फिर से ऊर्जा के दूधिया रोशनी से जगमगा उठे हैं।

गांव के पटेल बुधू बताते हैं कि 20 साल पहले इन गांव में विद्युत लाइन का विस्तार किया गया था। सन 2000 के आसपास यह लाइन सलवा जुडूम के दौर में ध्वस्त हो चुका था।

अब गांव में सोलर लाइट के माध्यम से रोशनी पुनः वापस आई है। इस समय गांव के 135 मकानों में क्रेडा के माध्यम से सोलर लाइट लगाया गया है। जिसके कारण अब गांव में ब्लैकआउट की समस्या पूरी तरह खत्म हो चुकी है।

उन्होंने यह भी बताया कि करीब 15 वर्ष बाद इस गांव में प्राथमिक स्कूल का संचालन शुरू किया गया है। और अब सोलर लाइट की सौगात से ग्रामीणों को विकास की नई आस जागी है। दूसरी ओर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पदमुर मैं भी नए सत्र में 16 सालों बाद प्राथमिक स्कूल का संचालन शुरू किया गया। वहां के बच्चे प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर पा रहे हैं।

इसके बाद अब इस गांव में भी करीब डेढ़ सौ से ज्यादा मकानों में क्रेडा के माध्यम से सोलर लाइट लगाया गया है जिसके चलते 20 साल बाद इस गांव में लोगों ने लाइट की सुविधा प्राप्त की है अब यहां का हर मकान दूधिया रोशनी से रोशन हो रहा है और लोगों को चिमनी के युग से निजात मिल चुकी है गांव के युवक मंगू का कहना है कि सोलर लाइट के माध्यम से गांव में विद्युत व्यवस्था शुरू होने के बाद ग्रामीणों में काफी उत्साह है अब लोग अंधेरे में नहीं बल्कि दूधिया रोशनी में रात गुजारने लगे हैं।

क्षेत्रीय विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी का कहना है ‘जिन इलाकों में या जिन गांवों में सुचारू रूप से विद्युत लाइन का विस्तार कर लाइट की सुविधा नहीं पहुंचाई जा सकती है, उन क्षेत्रों में हर संभव प्रयास कर सोलर लाइट के माध्यम से गांव को रोशन करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसमें जिला प्रशासन और सरकार पुरजोर कोशिश में लगी है कि जिले का हर गांव और हर मकान विद्युत व्यवस्था से परिपूर्ण हो। लोगों को लाइट की सुविधा के साथ विकास और प्राथमिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *