बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 51 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 52 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 53 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 54 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 14 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 14 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 14 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
मनोरंजन

आदित्य चोपड़ा बहुत ही दयालु और ईमानदार इंसान हैं: रानी मुखर्जी

मुंबई

रानी मुखर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि आदित्य चोपड़ा के बारे में उन्हें सबसे अच्छी बात क्या लगी थी। उन्होंने कहा कि दो लोगों के बीच में प्यार से ज्यादा सम्मान जरूरी होता है। रानी मुखर्जी ने ‘सही कारणों’ से शादी करने को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि वे कई ऐसी महिलाओं को जानती हैं, जो अपनी पूरी लाइफ में भयानक रिश्तों को झेलती हैं। रानी मुखर्जी, आदित्य की ईमानदारी और उनकी लीडरशिप क्वालिटी से अट्रैक्ट हुई थीं। रानी बोलीं- मुझे लगता है कि वो वास्तव में एक अच्छे इंसान हैं।

सच कहूं तो मेरे लिए ये काफी था। मैं अपने माता-पिता के साथ एक घर में पली-बढ़ी हूं, और मैंने उनके रिश्ते को बहुत महत्व दिया है। मेरी लाइफ में, आसपास अच्छे लोगों का होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मुझे लोगों का सम्मान करना पसंद है। आदित्य के बारे में कहूं तो वो एक बहुत ही दयालु इंसान, एक अच्छे इंसान और अपनी टीम के लिए एक महान नेता हैं। रानी ने आगे कहा- आदित्य अपनी नैतिकता और निर्णय के मामले में बहुत निष्पक्ष हैं। एक समय के बाद आप प्यार से बाहर हो सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे के लिए सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। वो कभी नहीं खोना चाहिए। मेरे लिए ये बहुत जरूरी है। अगर मैं किसी के करीब रहना चाहती हूं तो मुझे उनका सम्मान करना ही होगा। मैंने दुनिया को बहुत करीब से देखा है, मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई वर्षों तक काम किया है। इसलिए, अगर मुझे इस इंडस्ट्री से किसी व्यक्ति का चुनाव करना था, तो वो व्यक्ति आदित्य के अलावा और कोई नहीं हो सकता था। रानी मुखर्जी ने साल 2006 में ‘कभी अलविदा ना कहना’ फिल्म की थी। इस फिल्म में शादीशुदा कपल के बीच तनाव और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की तरफ झुकाव दिखाया गया था।

इस फिल्म का जिक्र करते हुए रानी ने कहा- ऐसी कई महिलाएं हैं जो लंबे समय तक अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुल कर बात नहीं करतीं। कई साल बीत जाते हैं। वे बूढ़ी हो जाती हैं, और तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। एक युवा लड़की के रूप में, जब मैंने ‘कभी अलविदा ना कहना’ की, तो इससे मुझे अपनी शादी के बारे में निर्णय लेने में भी मदद मिली थी। मैंने सोचा कि मुझे सही कारणों से शादी करने की जरूरत है। क्योंकि अगर आप गलत कारणों से शादी करेंगे, तो फिर आपको सारी जिंदगी तकलीफ उठानी पड़ेगी। रानी मुखर्जी ने पिछले साल फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ की थी। ये फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी और इसने दुनिया भर में लगभग 35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।