विधानसभा चुनाव से पहले BJP को झटका… कैबिनेट मंत्री ने MLA बेटे संग थामा कांग्रेस का दामन…
इंपेक्ट डेस्क.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने अपने बेटे नैनीताल विधायक संजीव आर्य के साथ कांग्रेस का दामन थामा है।
दोनों नेताओं ने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, कांग्रेस प्रदेश कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री-संगठन केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की मौजदूगी में कांग्रेस में प्रवेश किया।
बता दें कि परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य 2017 में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए थे, वहीं अब विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही फिर पार्टी बदल ली है। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री और उनके बेटे के कांग्रेस में प्रवेश से प्रदेश की सियासी पारा चढ़ गया है।
