District Dhamatri

CG : 3 वर्षीय बच्चे पर तेंदुआ ने किया हमला, मंदिर से दर्शन कर परिजन के साथ घर लौट रहे थे घर, अस्पताल में उपचार जारी…

इंपेक्ट डेस्क.

धमतरी। शीतला मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे 3 वर्षीय मासूम पर तेंदुआ ने हमला कर दिया. जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला बीती देर रात का है. सिहावा थाना इलाके के सोना मगर निवासी भावेश पिता विनोद नेताम उम्र 3 वर्ष अपने परिजन के साथ शीतला माता मंदिर दर्शन के लिए आया था. जहाँ से वह परिजन के साथ घर लौट रहा था. तभी तेंदुआ ने अचानक मासूम पर हमला कर दिया. जिससे बच्चा जख्मी हो गया है. जिसे सिहावा थाना में पदस्थ एएसआई राधेश्याम बंजारे ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया. जहाँ बच्चे का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *