बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 31 मिनट पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 31 मिनट पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 32 मिनट पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 34 मिनट पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 1 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 1 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 1 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 1 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 2 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 2 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 13 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम 13 घंटे पहले भारत-नेपाल संबंधों में संतुलन की चुनौती, खुली सीमा और भू-राजनीतिक समीकरण अहम झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ 13 घंटे पहले झींगा पालन से जशपुर के मत्स्य कृषकों को मिलेगा दोहरा लाभ अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश 13 घंटे पहले अमृत सरोवरों पर संविधान दिवस का होगा आयोजन, संवैधानिक मूल्यों के साथ जल संरक्षण का दिया जाएगा संदेश जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार 13 घंटे पहले जशपुर में चक्रवात से प्रभावित फसलों का सर्वे जारी, किसानों के मुआवजे के लिए प्रकरण तैयार दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश 14 घंटे पहले दंतेश्वरी माता मंदिर परिसर में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने किया श्रमदान, स्वच्छता का दिया संदेश महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन 14 घंटे पहले महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में पहल, धमतरी में कल होगा उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात 14 घंटे पहले वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की 14 घंटे पहले पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने SCO बैठक के लिए भारत को न्योता देने की तैयारी की एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला 14 घंटे पहले एनवीडिया में 11 दिन बाद जेनसन हुआंग की वापसी, ट्रंप के हस्तक्षेप से बदला बोर्ड का फैसला
छत्तीसगढ़

23 दिन में दोनों वन मंडल में 1.08 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित

कोरबा

तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य अब समापन की ओर पहुंचने लगा है। कोरबा व कटघोरा वन मंडल में 1.31 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित किए जाने का लक्ष्य है। 23 दिन के भीतर दोनों वन मंडल में 1.08 लाख मानक बोरा पत्ता संग्रहित कर लिया गया है। बीते वर्ष की तुलना में यह 19 हजार 21 मानक बोरा अधिक है। पिछले चार दिन से सुबह धूप व शाम को वर्षा के बीच पत्ता तोड़ाई का काम चल रहा है। 728 में से 386 फड़ों में काम लगभग पूरा हो चुका है। पत्ते फड़ से गोदामों में संग्रहित होने लगे हैं। हितग्राहियों के खाते में 48.34 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है।

तेंदूपत्ता की कीमत में इस बार हुई मूल्य वृद्धि के कारण पत्ता तोड़ाई को लेकर संग्राहकों में प्रतिस्पर्धा बनी हुई। संग्रहण के लिए पर्याप्त समय मिलने से करीब आधे फड़ों में पत्तों की पूर्ण तोड़ाई कर ली गई है। पिछले कुछ सालों से संग्रहण के समय मौसम में बदलाव के साथ बारिश व तेज हवा से काम बाधित होता रहा लेकिन इस बार इस इसका असर कम रहा। कोरबा वन मंडल 38 समितियों में 280 फड़ बनाए गए हैं।

यहां 53 हजार 200 मानक बोरा पत्तों के संग्रहण का लक्ष्य है। इसी तरह कटघोरा में 44 फड़ से पत्ता संग्रहण किया जा रहा है। यहां 78 हजार 500 मानक बोरा पत्तों के संग्रहण का लक्ष्य हैं। अभी तक की गई तोड़ाई पर गौर किया जाए तो कोरबा में 65 हजार 243 व कोरबा में 43 हजार 231 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहित कर लिया गया है। खास बात यह है कि हितग्राही जितनी अधिक मात्रा में पत्तों का संग्रहण करते हैं उन्हे बोनस राशि का उतना ही लाभ मिलता है। इस बार ग्राम विमलता के पत्ते सर्वाधिक कीमत में बिका है।

कोई, ठाकुरखेता, लेमरू के पत्तोें की भी बढ़चढ़ बोली लगी। शासन ने पत्तों का दर 5,500 रूपए दर तय किया है। बीते वर्ष की तुलना में प्रति मानक बोरा दर 1500 रूपये की वृद्धि हुई है। दोनों वन मंडलों में 98 हजार संग्राहक परिवार पत्तों का संग्रहण करते हैं। संग्रहित परिवार के खातें में राशि भुगतान भी जारी है। बताना होगा कि तेंदूपत्ता संग्रहण से प्रति संग्राहक परिवार सीजन में 10 से 20 हजार रूपये की कमाई कर लेते हैंँ।

जून माह में खेती किसानी और शिक्षा सत्र की शुरूआत हो जाती है। तेंदूपत्ता संग्रहण के एवज में मिलने वाली राशि से परिवारों को सहयोग मिल जाता है। आनलाइन भुगतान प्रक्रिया शुरू होने से अब संग्राहक परिवारों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता।

सरा देने से बचने के लिए लाएं बेहतर पत्ते
अंतिम चरण के तोड़ाई के अमानक पत्तों की बिक्री की आशंका को देखते हुए फड़ मुंशियों पत्तों का आकलन शुरू कर दिया है। प्रति वर्ष पत्तों के खराब होने का हवाला देकर पांच गड्डी अतिरिक्त पत्ते सरा के नाम पर ली जाती थी। इस बार इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए गांव-गांव सरा न देने मुनादी कराया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों को बताया जा रहा है कि बेहतर पत्तों को संग्रहित कर फड़ में ले जाएं ताकि सरा देने की जरूरत न पड़े।

फड़ से गोदाम पहुंचने लगे पत्ते
तोड़ाई काम पूरा होने के बाद सूखे पत्तों को गोदामों मे पहुंचाया जाने लगा। तेंदूपत्ता संग्रहण के नोडल अधिकारी एसएस कंवर ने बताया कि मौसमी आपदा से हरे पत्तों को सुरक्षित रखने के लिए फड़ों आसपास वैकल्पिक व्यवस्था जा रही है। अब तक संग्रहित पत्तों में सूख चुके 60 प्रतिशत पत्तों को गोदाम में संग्रहित कर लिया गया है। सूखे पत्तों की सुरक्षा के लिए गोदामों में अग्निशमन यंत्रों व्यापक इंतजाम किया गया है।

चार साल बाद भी नहीं मिली चरण पादुका
तेंदूपत्ता संग्राहकों को बीते चार साल से चरण पादुका का वितरण नहीं किया गया है। वन विभाग की ओर से प्रत्येक साल के अंतराल में महिला व पुरूष संग्राहकों को पादुका दी जाती थी। वनांचल गांवों में बिना पादुका के ही संग्राहक पत्ता तोड़ने जा रहे हैं। जिले के दोनों वनमंडल में 98 हजार संग्राहक परिवार हैं। पत्तों की कीमत में शासन ने वृद्धि तो की है लेकिन पादुका नहीं मिलने से संग्राहकों में निराशा देखी जा रही।