रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अभी-अभी ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 13 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 19 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 19 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 34 मिनट पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 46 मिनट पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐतिहासिक मुक्तेश्वर शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये 1 घंटे पहले गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ 1 घंटे पहले इजरायल में सरकार गठन पर संकट, नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से गठबंधन के लिए आइजनकोट ने बढ़ाया हाथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट 1 घंटे पहले एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कोई बदलाव नहीं, दिल्ली से पटना तक जानें नए रेट नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना 2 घंटे पहले नीमच औषधीय मण्डी की तर्ज पर विकसित होगी धमतरी की वनौषधि मण्डी, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार की बनेगी कार्ययोजना महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत 2 घंटे पहले महाराष्ट्र में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, होने वाली दुल्हन समेत छह लोगों की मौत चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात 2 घंटे पहले चीनी ड्रोन और पुर्जों की खरीद पर सेना को चेतावनी, 689 टेंडरों में सामने आई बड़ी बात
Breaking News

लॉकडाउन 4.0: देश के 30 शहरों को राहत नहीं, जारी रह सकती है सख्ती…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क।

कोरोना संकट के बीच आज यानी रविवार को लॉकडाउन 3.0 की मियाद पूरी होने वाली है और इसके बाद लॉकडाउन 4.0 की शुरुआत होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लॉकडाउन-4 में देश के 30 शहरों अथवा नगरपालिका क्षेत्रों में कोई राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरकार को सुझाव दिया है कि मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे 30 बड़े शहरों में लॉकडाउन 4.0 के दौरान अधिकतम प्रतिबंध होने चाहिए। दरअसल, भारत के कोरोना वायरस के मामलों में 80 फीसदी केस इन्हीं शहरों के हैं।

हालांकि, लॉकडाउन 4.0 में किन-किन चीजों में रियायतें मिलेंगी और किन-किन चीजों पर पाबंदियां लागू रहेंगी, अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है, मगर उम्मीद है कि सरकार आज सार्वजनिक तौर पर लॉकडाउन 4.0 का औपचारिक ऐलान भी करेगी और नई गाइडलाइन भी जारी करेगी।

बता दें कि बीते दिनों राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन 4.0 की अनौपचारिक घोषणा की थी। लॉकडाउन 3.0 यानी 4 मई से लागू लॉकडाउन के तीसरे चरण में उन जिलों में काफी छूट और रियायतें दी गईं, जहां शुरुआत में कोविड -19 के मामले सामने नहीं आए और प्रतिबंधों में ढील दी गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में कहा था कि लॉकडाउन-4 एक अलग रंग और रूप में होगा। पिछले तीनों लॉकडाउन से यह लॉकडाउन 4.0 काफी अलग होगा। इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री ने इसके भी संकेत दिए थे कि इस बार राज्यों को कई चीजों के निर्धारण में छूट दी जा सकती है। यानी राज्यों को कोरोना से निपटने के मामलों में अधिक अधिकार मिल सकते हैं। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि लॉकडाउन 4 में इकॉनमी को खोलने की ज्यादा कोशिश होगी।

माना जा रहा है कि 12 राज्यों के 30 नगरपालिकाओं में ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंध लागू होंगे। इन 30 नगरपालिका क्षेत्रों में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पंजाब और ओडिशा राज्य के इलाके शामिल हैं। इस लिस्ट में गुजरात और राजस्थान के तीन शहर हैं और पश्चिम बंगाल के दो। ये तीस नगरपालिका ऐसे हैं, जहां कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं। 

शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने 12 राज्यों के स्वास्थ्य और जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिनमें इन जिलों की समीक्षा की गई। सूत्रों का कहना है कि इन जिलों में लॉकडाउन के चौथे चरण में भी राहत के आसार नहीं हैं। क्योंकि, सरकार ने कोरोना प्रबंधन को लेकर शहरी क्षेत्रों के लिए जो दिशा-निर्देश तैयार किए हैं, उनमें कलस्टर संक्रमण वाले क्षेत्रों में इस महामारी की रोकथाम के लिए सख्ती बरतने की बात कही गई है। भारत में कोरोना वायरस के करीब 86 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें करीब 68 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली को मिलाकर हैं। 

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *