एक और भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत…

इम्पेक्ट न्यूज डेस्क.

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शनिवार तड़के हुए भीषण हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। सभी श्रमिक एक ट्रक और ट्राले में सवार थे। दिल्ली-कानपुर हाइवे पर हुए दर्दनाक हादसे में कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।

औरैया के डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि यह हादसा सुबह तकरीबन साढ़े तीन बजे हुआ। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है। वहीं, 15-20 लोग घायल हैं। इनमें से ज्यादातर मजदूर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे की फौरन जांच रिपोर्ट मांगी है।उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर तत्काल ध्यान दिया है। उन्होंने जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मोबाइल फाेन से लोगों की पहचान की। मृतकों के झोले और सामानों को पहचान पत्र भी मिला। इससे इन लोगों के नाम और पते मिले। मरने वालों में अधिकांश बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल के है। 

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!