रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 1 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 1 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 1 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 1 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 1 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 2 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 2 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 3 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 4 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 4 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 5 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
मनोरंजन

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में हुई एक और गिरफ्तारी

मुंबई

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार, 7 मई को बताया कि उन्‍होंने राजस्‍थान से 5वें आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम मोहम्‍मद चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस पहले ही मामले में चार की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिसमें गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर गोली चलाने वाले दोनों शूटर्स शामिल हैं। इन चार में एक अनुज थापन ने पिछले दिनों पुलिस लॉकअप में ही आत्‍महत्‍या कर ली। क्राइम ब्रांच ने इस केस में मकोका लगाया है, जिसके बाद जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

क्राइम ब्रांच ने बताया है कि राजस्‍थान से गिरफ्तार मोहम्‍मद चौधरी की वारदात में बड़ी भूमिका थी। समझा जा रहा है कि इसी ने शूटर्स सागर पाल और विक्‍की गुप्‍ता को पैसे मुहैया करवाए थे और रेकी करने में भी मदद की थी। आरोपी का लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से सीधे संपर्क में था।

कोर्ट में होगी पेशी, रिमांड मांगेगी पुलिस
न्‍यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने कंफर्म किया है कि यह 5वीं गिरफ्तारी मोहम्‍मद चौधरी के रूप में हुई है। वह राजस्‍थान का रहने वाला है। आरोपी को मंगलवार को राजस्‍थान से मुंबई लाया जा रहा है, जिसके बाद उसकी कोर्ट में पेशी होगी। पुलिस अदालत से आरोपी की रिमांड की मांग करेगी।

अनुप थापन की मां ने हाई कोर्ट में दी अर्जी
इससे पहले फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच पर नए आरोप भी लगे हैं। लॉकअप में खुदकुशी करने वाले अनुज थापन की मां ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें उन्‍होंने अपने बेटे की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की है। मां ने आरोप लगाया है‍ कि अनुज ने खुदकुशी नहीं की, बल्‍क‍ि उसकी हत्‍या की गई है।

पुलिस बोली- अनुज ने आत्‍महत्‍या की
दूसरी ओर, पुलिस का कहना है कि अनुज थापन ने लॉकअप के टॉयलेट में चादर के टुकड़े से फांसी लगाई थी। इस घटना के फौरन बाद उसे अस्‍पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर दिया।

अनमोल ब‍िश्‍नोई के ख‍िलाफ लुकआउट नोटिस
गैलेक्‍सी अपार्टमेंट पर फायरिंग मामले में क्राइम ब्रांच ने जेल में बंद गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई और उसके भाई अनमोल बिश्‍नोई को आरोपी बनाया है। बीते महीने 14 अप्रैल को सुपरस्‍टार के घर के बाहर सुबह 5 बजे गोलीबारी हुई थी। इसके कुछ ही घंटों बाद अनमोल ने फेसबुक पर पोस्‍ट कर हमले की जिम्‍मेदारी ली थी। क्राइम ब्रांच ने अनमोल बिश्‍नोई के ख‍िलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। उसके सोशल मीडिया पोस्‍ट का IP एड्रेस पुर्तगाल का बताया जा रहा है।