Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Sports

IPL 2024 : ऋतुराज गायकवाड़ ने गर्लफ्रेंड से किया एमएस धोनी के चक्कर में ब्रेक-अप, भयंकर वायरल हुआ पोस्टर

चेन्नई.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 46वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेला गया। चेन्नई सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रनों से धो डाला और इसके साथ ही आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल के टॉप-3 में वापसी कर ली। सीएसके फैन्स के लिए धोनी किसी भगवान से कम नहीं हैं, धोनी को सीएसके फैन्स थाला के नाम से बुलाते हैं, जिसका मतलब होता है लीडर।

धोनी की कप्तानी में सीएसके ने पांच आईपीएल खिताब अपने नाम किए हैं। आईपीएल 2024 में धोनी कप्तान नहीं हैं, उन्होंने सीजन की शुरुआत में ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी। सीएसके फैन्स के लिए धोनी की दीवानगी का अंदाजा लगा पाना भी मुश्किल है। एक ऐसे ही फैन का पोस्टर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सीएसके का एक फैन जो पोस्टर लेकर मैच देखने पहुंचा, उस पर लिखा हुआ था, 'अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप कर लिया, क्योंकि उसके नाम में 7 अक्षर नहीं थे।' धोनी की जर्सी का नंबर सात है, इसके अलावा उनका जन्मदिन भी 7 जुलाई को होता है। धोनी का नंबर-7 से कनेक्शन बहुत गहरा है और फैन का सिर्फ इसलिए अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप कर लेना क्योंकि उसके नाम में सात अक्षर नहीं थे, यह देखकर हर कोई असमंजस में पड़ गया। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर जमकर वायरल हो रहा है।

मैच की बात करें तो सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 212 रन बनाए, जवाब में एसआरएच की पूरी टीम 18.5 ओवर में ही 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस सीजन में एसआरएच के बैटर्स ने जिस तरह की बैटिंग की है, उसे देखते हुए लग रहा था कि सीएसके के लिए यह मैच जीतना उतना आसान नहीं होगा, लेकिन सीएसके ने 78 रनों की जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की।