रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 51 मिनट पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 12 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 13 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 13 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 13 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 13 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 14 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 14 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 14 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 16 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 16 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई
खेल

उबेर कप: युवा भारतीय महिला टीम ने क्वार्टरफाइनल में जगह लगभग पक्की की

चेंगडू.
इशारानी बरुआ और अनमोल खरब के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिला टीम ने रविवार को यहां ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में सिंगापुर को 4-1 से हराकर उबेर कप में अपना क्वार्टरफाइनल स्थान लगभग पक्का कर दिया। एशियाई चैम्पियन भारत ने पहले मुकाबले में कनाडा को 4-1 से मात दी थी। भारत ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया और पहले मैच में अश्मिता चालिहा के हारने के बावजूद वापसी करते हुए बाकी सारे मैच जीत लिये।

बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में खेल रही युवा और कम अनुभवी भारतीय टीम के लिए यह शानदार हफ्ता रहा। खिलाड़ियों ने बड़े मंच पर कौशल और गजब का जज्बा दिखाते हुए पहले दो मुकाबले जीत लिये। 53वीं रैंकिंग की चालिहा ने शनिवार को कनाडा की मिशेल लि को हराकर उलटफेर किया था लेकिन वह दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी यिओ जिया मिन से 15-21, 18-21 से पराजित हो गयीं।

राष्ट्रीय चैम्पियन प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की 67वीं रैंकिंग की जोड़ी ने पहले महिला युगल में जियाओ एन हेंग और जिन यु जिया पर 21-15, 21-16 की जीत से भारत को वापसी करायी। इशारानी (83वीं रैंकिंग) ने दूसरे एकल में इनसिराह खान को 21-13, 21-16 से मात देकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

सिमरन सिंघी और रितिका ठाकर की 64वीं रैंकिंग की जोड़ी ने यि टिंग एल्सा लाई और जान मिशेल की जोड़ी को 21-8, 21-11 से शिकस्त देकर भारत को 3-1 से अजेय बढ़त दिलायी। उभरती हुई स्टार अनमोल (258 रैंकिंग) ने फिर तीसरे एकल में लि जिन मेगान को 21-15, 21-13 से हराकर भारत की 4-1 से जीत सुनिश्चित की। इन दो जीत से भारत अब ग्रुप ए में चीन के पीछे दूसरे स्थान पर काबिज है। दोनों टीम अंतिम ग्रुप मैच में मंगलवार को एक दूसरे से भिड़ेंगी जिससे शीर्ष स्थान का फैसला होगा।

चीन दिन में कनाडा से भिड़ेगा जिसके नतीजे से भारत और चीन दोनों का क्वार्टरफाइनल स्थान तय होगा। भारत ने उबेर कप में तीन बार 1957, 2014 और 2016 में सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। गत चैम्पियन भारतीय पुरुष टीम सोमवार को ग्रुप सी के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारत ने पहले मुकाबले में थाईलैंड को 4-1 से पराजित किया था।