रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 10 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 10 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 10 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 10 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 11 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 11 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 11 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 11 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 11 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 11 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 11 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 12 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 12 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 12 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 13 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 14 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 14 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 15 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 15 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
समाज

ज्योतिष शास्त्र के साथ वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू से जुड़े कई नियम

झाड़ू को आर्थिक समृद्धि और लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि झाड़ू से आपका भाग्य भी जुड़ा होता है, इसलिए शाम के समय घर में झाड़ू लगाना शुभ नहीं माना जाता क्योंकि इससे घर में लक्ष्मी का आगमन नहीं होता। ज्योतिष शास्त्र के साथ वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू से कई नियम जुड़े हुए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ दिन ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें झाड़ू खरीदने के लिए अच्छा नहीं माना जाता। आइए, जानते हैं वास्तु शास्त्र में झाड़ू खरीदने से कौन-से नियम बताए गए हैं।
 
​सोमवार को न खरीदें झाड़ू​
वास्तु शास्त्र के अनुसार सोमवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। आप अगर सोमवार के दिन झाड़ू को खरीदते हैं, तो इससे आपको धन हानि हो सकती है। साथ ही आपके ऊपर कर्ज भी बढ़ सकता है, इसलिए आप अगर धन लक्ष्मी को प्रसन्न रखना चाहते हैं, तो सोमवार के दिज झाड़ू खरीदने से परहेज करें।

​शनिवार के दिन न खरीदें झाड़ू​
आपने सुना होगा कि शनिवार के दिन तेल और लोहे का सामान खरीदने की मनाही होती है लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरसती। शनिवार के दिन भी झाड़ू खरीदना शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए आप जीवन में लक्ष्मी की कृपा चाहते हैं, तो शनिवार को झाड़ू न खरीदें। साथ ही आप शनि प्रकोप से भी पीड़ित हो सकते हैं।

​झाड़ू कब खरीदना है शुभ​
आप अगर घर के लिए झाड़ू खरीदना चाहते हैं, तो आपको शुक्रवार, मंगलवार के दिन ही झाड़ू खरीदनी चाहिए। इससे न केवल आपके जीवन में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, बल्कि आपका भाग्य भी प्रबल होता है। वहीं, शुक्रवार और मंगलवार के साथ धनतेरस और दिवाली के दिन भी झाड़ू खरीदना  आर्थिक समृद्धि के लिए अच्छा माना जाता है।

​पंचक में भी न खरीदें झाड़ू​
धार्मिक मान्यता के अनुसार पंचक में भी झाड़ू नहीं खरीदें क्योंकि पंचक के समयकाल को अशुभ माना जाता है। वहीं, झाड़ू खरीदने के अलावा कई और धार्मिक अनुष्ठानों को भी करने को वर्जित माना जाता है। इस कारण से पंचक बीतने के बाद ही आपको झाड़ू खरीदना चाहिए।

​वास्तु शास्त्र के अनुसार कहां रखें झाड़ू​
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अगर जीवन में आर्थिक समृद्धि चाहते है, तो आपको झाड़ू को घर में उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा घर के ईशान कोण या दक्षिण पूर्व दिशा में झाड़ू कभी न रखें।