सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 1 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 2 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 2 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 2 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 2 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 3 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 3 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 4 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 5 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 5 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 6 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 6 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

10वीं और 12वीं का 7 मई तक जारी होगा रिजल्ट, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने कापियों की जांच पूरी करवाई

रायपुर.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी सीजी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी होंगे। माशिमं ने बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। वर्तमान में रिजल्ट प्रोसेस चल रहा है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 7 मई तक जारी हो सकते हैं। कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य 16 अप्रैल को पूरा हो चुका है। रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड अध्यक्ष की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जायेगा। इसके बाद लिंक ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर डाल दिया जायेगा। जहां छात्र रोल नंबर से अपने रिजल्ट चेक कर सके।

हालांकि बोर्ड की ओर से परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अमर उजाला से खास बातचीत में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य हो जाने से 10 दिन के अंदर रिजल्ट तैयार हो सकता है। ऐसे में एक या सात मई तक परीक्षा परिणाम जारी किये जा सकते हैं। पिछले साल की तरह इस साल भी अलग-अलग एक्टिविटिज में भाग लेने वाले छात्रों को बोनस अंक दिये जाएंगे। इस साल 22-39 छात्रों को बोनस अंक दिये जायेंगे।

लोकसभा चुनाव होने से जल्द हो गई बोर्ड परीक्षाएं
बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से 23 मार्च तक हुई थी। जहां 10वीं की परीक्षा 2 मार्च शुरू होकर 21 मार्च को खत्म हुई। वहीं 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक चली। इस बार लोकसभा चुनाव होने की वजह से जल्द ही बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो गईं। बोर्ड परीक्षा जल्द खत्म होने से मूल्यांकन भी 16 अप्रैल तक पूरा हो चुका है। 10वीं में इस बार 3 लाख 45 हजार छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इसी तरह 12वीं में 2 लाख 55 हजार छात्रों ने पंजीयन कराया है। सीजी बोर्ड रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर एक्टिव रहेगा। रिजल्ट जारी होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र-छात्राओं को रोल नंबर दर्ज करना होगा।

इस प्रोसेस से चेक करें अपना रिजल्ट ———
0- रिजल्ट देखने के लिए छत्तीसगढ़ माशिमं की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जायें
0- जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
0- मांगी गई डिटेल यानी रोल नंबर और दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
0- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। यहां से आप रिजल्ट डाउनलोड कर कॉपी सुरक्षित रख लें।

पिछले साल का प्रदर्शन
माशिमं ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 21 मार्च और 1 से 23 मार्च के बीच आयोजित की थी। पिछले साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2 से 24 मार्च तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी । बोर्ड का रिजल्ट 10 मई को जारी किए गए थे। पिछले साल कक्षा 10वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.05 प्रतिशत था। पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या 3,37,569 थी, जिनमें से 3,30,681 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 2,47,721 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले कुल छात्रों में से 1,09,903 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 1,19,901 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी और 17,914 छात्रों ने तृतीय श्रेणी हासिल की थी। पिछले साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.96 फीसदी दर्ज किया गया था। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले 3,28,121 छात्रों में से 3,23,625 छात्र उपस्थित हुए और 2,58,500 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।