रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 7 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 7 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 7 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 8 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 8 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 11 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 11 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
समाज

हनुमान जी के जन्मोत्सव में इन बातों का रखें खास ध्यान, ये हैं पूजा के सही नियम

छोटी दीपावली के दिन यानी आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन हनुमान जयंती मनाई जाएगी। वायु पुराण के अनुसार आज के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। वहीं कुछ लोग चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन भी हनुमान जयंती मनाते हैं। कलयुग में हनुमान जी के बारे में कहा जाता है कि, वह सबसे जागृत देव हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान राम ने जल समाधि लेते समय हनुमान जी से कहा था कि, कलयुग तक हनुमान आपको पृथ्वी पर ही रहना होगा और जो भी भक्त धर्म के मार्ग पर चलेंगे उनकी रक्षा भी आपको करनी होगी। इसलिए कलयुग में हनुमान जी की पूजा का सबसे ज्यादा महत्व है। आइये आज हनुमान जयंती के दिन जानते हैं कि, हनुमान जी की पूजा में किन बातों का खास ध्यान रखें और क्या है बजरंगबली की पूजा का सही नियम।

हनुमान जी की पूजा के नियम  

    हनुमान जी की पूजा के लिए लाल आसन बिछा कर उस पर बैठ जाएं।
    शुद्ध जल से आचमन करें और हनुमान जी की पूजा का संकल्प लें।
    यदि हनुमान जी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो उनकी पूजा करने से पहले भगवान राम के नाम का जाप करें।
    फिर हनुमान चालिसा का पाठ करें और ध्यान रहे हनुमान जी की पूजा करते समय उन्हें सिंदूर अवश्य चढ़ाएं।
    घर में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने आज आप उन्हें चमेली के तेल का दीया अर्पित करें। ऐसा करने से हनुमान जी की शीघ्र कृपा मिलेगी।
    पूजा के समय हनुमान जी को तुलसी की पत्ति में सीताराम लिख करे चढ़ाएं। ऐसा करने से वह आपके हर संकट मिटा देंगे।
    हनुमान जी को बूंदी के लड्डू बहुत प्रिय हैं, भोग में आप उन्हें वही चढ़ाएं और एक लाल चोला भी चढ़ाएं।
    हनुमान जयंती पर आज संपूर्ण सुंदरकाण्ड का पाठ करें और पाठ पूरा समाप्त होने के बाद ही उठें। अधूरा पाठ कर के बिल्कुल न उठें ऐसा करने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा।
    हनुमान जी का पाठ करने के बाद उनकी आरती अवश्य करें आरती में कपूर और दीये की बाती का प्रयोग करें।
    हनुमान जी के कुछ मंत्र हैं जिनका का जाप तुलसी की माला पर कर सकते हैं।

हनुमान जी के मंत्र

    हं हनुमंते नम:।
    ॐ हम हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।
    मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥

हनुमान जी को चढ़ाएं ये फूल

हनुमान जी को पीले गैंदे का फूल, लाल गुलाब की माला, चमेली का फूल और तुलसी की पत्ति से बनी राम लिखि माला चढ़ा सकते हैं।
हनुमान जी की पूजा का शुभ मुहूर्त

हनुमान जी की पूजा का मुहूर्त 11 नवंबर 2023 दिन शनिवार को आज रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 नवंबर 2023 दिन रविवार को रात 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। यह पूजा अवधि कुल 53 मिनट की रहेगी। इस बीच कई प्रसिद्ध मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है।