रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 3 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 6 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 8 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
समाज

आज हनुमान जयंती पर इस खास संयोग में करें पूजा, बन जाएंगे बिगड़े काम

मान्यताओं के अनुसार, चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन राम भक्त हनुमान जी का अवतरण हुआ था, इसलिए हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा को हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है जोकि आज है. हनुमान जयंती का पर्व संकटमोचन बजरंगबली को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए विशेष पूजा पाठ किए जाते हैं. मान्यता के अनुसार, इस दिन हनुमान जी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उनके सभी प्रकार के भय और संकट दूर हो जाते हैं साथ ही ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है.

कब है हनुमान जयंती

पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के पूर्णिमा तिथि का आरंभ आज 23 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर होगा और इसका समापन कल 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार हनुमान जयंती का पर्व आज यानी 23 अप्रैल को मनाया जाएगा.

पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, हनुमान जी जयंती के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त आज 23 अप्रैल की सुबह 9 बजकर 3 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. और ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक रहेगा.

खास है ये हनुमान जयंती

इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल यानी आज मनाई जाएगी . मंगलवार का दिन पड़ने के कारण इस बार हनुमान जयंती का महत्व और बढ़ गया है. इसलिए इस बार की हनुमान जयंती बेहद खास मानी जा रही है.

बन रहें हैं चित्रा और वज्र योग

मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन चित्रा नक्षत्र व मेष लग्न के योग में हुआ था. इस हनुमान जयंती पर वज्र योग बन रहा है जोकि आज 23 अप्रैल की सुबह से लेकर 24 अप्रैल की सुबह 4 बजकर 57 मिनट तक रहेगा. हनुमान जयंती पर चित्रा नक्षत्र का योग भी बन रहा है जोकि 23 अप्रैल की सुबह से शुरू होगा और रात के 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाति नक्षत्र आरंभ हो जाएगा.

चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं और हनुमान जी का प्रिय दिन भी मंगलवार है. और वज्र योग साहस, बल और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. इसलिए मंगलवार के दिन, चित्रा नक्षत्र और वज्र योग में हनुमान जी के जन्म का उत्सव मनाना ही शुभ होगा. इस दिन भक्तों को पूजा का फल कई गुना बढ़कर प्राप्त होगा.