रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 2 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 11 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 18 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 27 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 28 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 29 मिनट पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 41 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 47 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 47 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 48 मिनट पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट?
Breaking News

कभी भी हो सकता है प्रशासनिक फेरबदल… परफार्मेंस ही रहेगा आधार… मंथन जारी… कोरोना रिपोर्ट कार्ड करेगा बड़ा काम…

सुरेश महापात्र.. रायपुर।

राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी गुंजाईश बनती दिख रही है। इस संभावित बदलाव में कम से कम दो अफसरों को पहली बार जिला मिल सकता है। वहीं कुछ पुराने अफसरों को परफार्मेंस के आधार पर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस फेरबदल के लिए कई मानक में कोरोना रिपोर्ट कार्ड, जिले में सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन, आगामी दो साल की कार्ययोजना, बैच के संतुलन का ध्यान रखने की जिम्मेदारी सरकार की है।

जिन अफसरों की उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें जिले में बिठाया जा सकता है उनमें सबसे उपर जितेंद्र शुक्ला हैं। ये वर्तमान में संचालक डीपीआई, समग्र शिक्षा और एससीईआरटी के अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। साथ ही महिला बाल विकास में संचालक का दायित्व संभाल रहे अधिकारी जन्मजय मोहेबे भी इसी उम्मीद में हैं।

इसके अलावा अधिकारी हैं जो 2011 बैच के रिमिजियूएस एक्का को अब तक जिला नहीं मिल सका है। वे वर्तमान में छ.ग. चुनाव आयोग में सचिव के साथ शहरी विकास विभाग में संयुक्त संचालक का अतिरिक्त दायित्व भी संभाल रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 2012 बैच के रजत बंसल एक साल पहले और शिवअनंत तायल करीब छह माह पहले जिला पा चुके हैं ऐसे में इसी बैच के पुष्पेंद्र मीणा, रितेश अग्रवाल और अभिजित सिंह को भी जिला में शिफ्ट किया जा सकता है। अन्य प्रदेशों में 2013 कैडर को जिला मिल चुका है ऐसे में यह बड़ी जिम्मेदारी होगी कि कम से कम 2012 के पूरे बैच को जिले में शिफ्ट किया जाए।

इनके अलावा 2007 बैच के दो—तीन अफसर परफार्मेंस के आधार पर इधर से उधर हो सकते हैं। कुछ को जिला भी मिल सकता है। इसी बैच के यशवंत कुमार फिलहाल रायगढ़ में हैं इनका परफार्मेंस ही भविष्य तय करेगा। इसके अलावा 2006 बैच के अधिकारियों को वापस बुलाकर महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मंत्रालय में दी जा सकती है।

बिलासपुर कलेक्टर संजय अलंग का सचिव स्तर के हैं। आगामी तीन माह में कम से कम आधा दर्जन वरिष्ठ अफसरों के सेवानिवृत्ति होना तय है। ऐसे में श्री अलंग को मंत्रालय में शिफ्ट किया जा सकता है। इसके अलावा कोंडागांव कलेक्टर नीलकंठ टेकाम, बस्तर कलेक्टर डा. अय्याज तंबोली, बीजापुर कलेक्टर केडी कुंजाम दो से तीन साल का टेन्योर पूरा करने वाले हैं। इस लिस्ट में कांकेर कलेक्टर केएल चौहान और सरगुजा के सारांश मित्तर पर भी निगाहें रहेंगी।

ऐसा अनुमान है कि इस फेरबदल में कम से कम 12 से ज्यादा जिले प्रभावित होंगे। सूत्रों ने बताया कि जिलों में नई टीम के लिए कड़े मापदंड काम के आधार पर तय किए जा रहे हैं। विशेषकर राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर जिले का परफार्मेंस प्रमुख आधार है। साथ ही राज्य सेवा के साथ अखिल भारतीय सेवा के अफसरों के बीच संतुलन भी स्थापित किया जाना है।

माना जा रहा है इस बार फेरबदल को लेकर सरकार की नजर आगामी दो वर्षों में राज्य में विकास और अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ चुनावी वर्ष में प्रवेश की तैयारियों पर आधारित होगी।

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *