रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 32 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 32 मिनट पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 35 मिनट पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 55 मिनट पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 1 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए
छत्तीसगढ़

‘नाटक-नौटंकी की बीजेपी राज में चल रही राजनीति’, छत्तीसगढ़ में पीएम नरेंद्र मोदी पर गरजीं प्रियंका गांधी

रायपुर.

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम मोहड़ और बालोद जिले के हथौद में चुनावी सभाएं ली। इस दौरान वो आक्रामक तेवर में दिखीं। बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीए मोदी और बीजेपी नेता रोजगार और महंगाई पर बात नहीं करते। 1200 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदवाया गया। चुनाव आते देख 2 महीने पहले 400 कर दिया गया। बीजेपी राज में नाटक और नौटंकी की राजनीति चल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मंच पर आते हैं, लेकिन जनता के बीच गांव में नहीं जाते। उनके घरों में नहीं जाते। महंगाई में जनता कैसे जी रही है। इंदिरा जैसी बड़ी नेता आपके घरों में गई थीं। मैं भी छोटे-छोटे गांव में जाती हूं, उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में गई। भाजपा नेता कहते हैं कि पीएम मोदी से बड़ा इस दुनिया में कोई नेता नहीं है। वह एक चुटकी में दुनिया का कोई भी जंग बंद करवा सकते हैं, तो अपने देश में महंगाई कम क्यों नहीं की? बेरोजगारी खत्म क्यों नहीं की? महिलाओं की मदद क्यों नहीं  की? हाथरस, उन्नाव और मणिपुर को देखिए , वहां क्या हुआ। महिलाओं के साथ पूरे देश के सामने उसके साथ अत्याचार हुआ। इस मामले में मोदी ने अपना मुंह क्यों फेर लिया? प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता देशभर में घूम-घूमकर कह रहे हैं कि हम 400 सीटें दीजिये, हम संविधान बदल देंगे। प्रधानमंत्री के इशारे पर संविधान बदलने की बात कह रहे हैं। आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन का अधिकार संविधान देता है। किसानों को वोट का अधिकार संविधान देता है। इसी संविधान को बदलने की बात कर रहे हैं। क्या जरूरत है उसे बदलने के लिए। क्योंकि प्रधानमंत्री सिर्फ सत्ता चाहते हैं। वह चाहते हैं की जनता का अधिकार कमजोर और आरक्षण कमजोर हो जाये।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने जनता से कहा कि आपके सामने बड़े-बड़े प्रदेशों के मुख्यमंत्री आते हैं, प्रधानमंत्री आते हैं लेकिन उन्हें यह एहसास नहीं होता यह जनता का आदर-सम्मान लेकर जाए। उन्हें जनता से सच बोलना चाहिए और उन्हें एहसास नहीं होता है उन्हें लगता है कि उन्हें जनता के सामने कुछ भी कहा दो, कितने भी झूठे वादे कर दो, जानता नहीं पूछेंगी। अपनी सत्ता, शोहरत और शान दिखाते हैं, लेकिन जनता के प्रति उनकी श्रद्धा नहीं है। देश की पुरानी परंपरा है हिंदू और आदिवासी धर्म की परंपरा है। इस देश की राजनीतिक परंपरा महात्मा गांधी की परंपरा थी। बीजेपी के नेता अहंकारी हो गये हैं। अपने आप को जनता से ऊपर समझ रहे हैं। अहंकार में इतना चूर है कि उनके आसपास के लोग उनको सच्चाई नहीं बताते। आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने अपने अरबपति मित्रों के 16 लाख करोड़ के कर्ज माफ कर दिए, लेकिन किसानों के कर्ज माफ नहीं किया है। किसानों का 15 हजार करोड़ बकाया था, तो उन्हें नए संसद के लिए 2 हजार करोड़ खर्च कर दिया, लेकिन किसानों का बकाया नहीं दिया। जब किसान रो रहा था, आंदोलन कर रहा था तो प्रधानमंत्री अपने घर से बाहर नहीं निकले। दावा करते हुए कहा कि 600 किसान शहीद हुए तो प्रधानमंत्री अपने घर से बाहर नहीं निकले। पीएम पर तंज कसते हुए कहा कि वो कभी हवा में उड़ते हैं, कभी समुद्र में तो कभी किसी और देश में दिखते हैं पर आपके घरों में नहीं दिखते है। आपके गांव में नहीं दिखे। आपके आंसू नहीं पोछते। यही है प्रधानमंत्री की असलियत।

प्रियंका गांधी ने महिलाओं को साधते हुए कहा कि महिलाएं हर प्रकार की मुश्किलों का सामना करती हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल महिलाओं को ही सामना करना पड़ता है। महतारी बहनों को सबसे ज्यादा परेशानियां होती हैं। वह समाज, परिवार का भार उठाती है। आज पेट्रोल 100 रुपये, डीजल 90, सोना 73 हजार, चांदी 90 हजार, दो पहिया वाहन एक लाख, गैस सिलेंडर 1200 इन सबसे ज्यादा परेशान महिलाएं हीं हैं। सरकार महंगाई को लेकर कुछ नहीं कर रही है।