रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 52 मिनट पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 1 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 2 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 3 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 4 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 5 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 6 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
राजनीति

कर्नाटक में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या, BJP बोली- ये लव जिहाद, CM सिद्धारमैया ने किया पलटवार

बेंगलुरु

कर्नाटक के हुबली में एक निगम पार्षद की बेटी की कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े हत्या की बाद प्रदेश भर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक खींचतान शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने इस हत्या का लव जिहाद का मामला बताते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राजनीतिक हमलों और "लव जिहाद" के दावों को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है.

दरअसल, बीवी भूमरड्डी (बीवीबी) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 23 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया था. वह हुबली धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी थी. छात्रा की पहचान नेहा हीरेमथ के रूप में हुई थी, जिसकी फैयाज नाम के एक 23 साल के आरोपी ने हत्या कर दी थी. आरोपी ने उसपर सात बार चाकुओं से हमला किया था.

निजी कारणों से हुई हत्या: CM सिद्धारमैया

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले में मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए लव जिहाद के दावों का खारिज किया और कहा कि ये हत्या निजी कारणों से हुई है. जिसका कर्नाटक की कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी अच्छी है. राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखना कर्नाटक सरकार का कर्तव्य है.

'राज्यपाल शासन लगा चाहती है BJP'

सीएम के अलावा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि  BJP यह धमकी देने की कोशिश कर रही है कि राज्य में कानून व्यवस्था नहीं है. कर्नाटक राज्य में सबसे अच्छी कानून व्यवस्था है. वे यह धारणा बना रहे हैं कि कर्नाटक में राज्यपाल शासन लाना चाहते हैं. इसलिए यह सब नाटक कर रहे हैं.

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक दोनों आपसी रिश्ते में थे. इसलिए जब वह उससे बचने लगी तो लड़के ने उसे चाकू मार दिया. यह लव जिहाद का मामला नहीं लग रहा है. हो सकता है कि उसने उसे चाकू मार दिया, क्योंकि उसे किसी और से शादी करनी थी. लेकिन मुझे अभी तक पूरी जानकारी नहीं पता है. लेकिन यह आपसी रिश्ता था. इसलिए यह लव जिहाद का मामला नहीं लग रहा है.

लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकता ये सरकार: बीजेपी नेता

वहीं, बीजेपी नेता और कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक ने कहा कि ये लव जिहाद का मामला है. सरकार कह रही है कि ये आपसी रिश्ते का मामला है, लेकिन ये कैसे हो सकता है. जब लड़की हिन्दू है और आरोपी मुसलमान है. लड़की के पिता ने भी कहा कि ये मामला लव जिहाद का है. कर्नाटक सरकार को जनता को बता देना चाहिए कि वो लोगों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर सकते. ये सरकार लोगों की सुरक्षा नहीं कर सकती.

'बहुत फैल रहा है लव जिहाद'

लड़की के पिता निरंजन हिरेमथ ने बताया कि राज्य में  इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. मैं विभिन्न मामले देख रहा हूं और उनकी क्रूरता बढ़ रही है. युवा भटक क्यों रहे हैं? हालात ऐसे बिंदु पर आ गए हैं, जहां मैं यह कहने में संकोच नहीं कर सकता. क्योंकि मैं एक बेटी को खोने का दर्द जानता हूं. मैंने कई मामलों में देखा है कि माता-पिता अपने बच्चों को खो रहे हैं. मुझे लगता है कि यह लव जिहाद बहुत फैल रहा है.

वायरल हुए घटना का वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में फैयाज को भागने से पहले नेहा को कई बार चाकू मारते हुए देखा गया था. चाकू के कई वार से महिला की मौत हो गई, जबकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह सवदत्ती के मुनवल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है. उसके माता-पिता, बाबा साहब और मुमताज, सरकारी स्कूल शिक्षक हैं.