रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 1 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 2 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 2 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 2 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 3 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 3 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 3 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 3 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 3 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 5 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 6 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 6 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 6 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
मनोरंजन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम राज अनादकट अब इस शो का हिस्सा नहीं, अब बताई वजह

मुंबई

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में टप्पू के किरदार से मशहूर हुए राज अनादकट शो तो छोड़ चुके हैं। लेकिन वह व्लॉग्स के माध्यम से अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं। एक्टर ने अपने व्लॉग के जरिए उन सवालों के जवाब दिए हैं, जो उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं या सर्च होते हैं। इसमें शो छोड़ने का कारण तो बताया ही। साथ ही टप्पू के रूप में उनकी जर्नी कैसे शुरू हुई, इसका भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने बताया कि दो बार उनको 'बिग बॉस' का भी ऑफर मिल चुका है। हालांकि वह इसमें जाना चाहते हैं या नहीं, आइए बताते हैं।
 
राज अनादकट ने बॉलीवुड एक्टर्स के साथ काम करने के बारे में कहा, 'एक एक्टर के रूप में आप उन अभिनेताओं की लिस्ट नहीं बना सकते, जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं। मुझे कई दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला है, फिर चाहे वो सलमान खान हों, रणवीर सिंह हों या शाहरुख खान। जब हम केबीसी के सेट पर गए तो मुझे अमिताभ बच्चन के साथ भी एक फ्रेम शेयर करने का मौका मिला। और इस दौरान तो मुझे अमित जी से कुछ सवाल पूछने का भी मौका मिला था। मेरे पैर कांप रहे थे और मैं बहुत घबराया हुआ था। लेकिन वो हिस्सा टेलीकास्ट नहीं हुआ था, इसलिए वो यादें मिस हो गईं। मैंने मेकर्स से वो फुटेज मांगी थी लेकिन पॉसिबल नहीं हो सका। मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिले।'

राज अनादकट ने बताया कि उन्हें दो बार 'बिग बॉस' का ऑफर आया। 'मैं बिग बॉस में जाना चाहूंगा। अगर मौका मिला तो अच्छा लगेगा। मैं इस शो का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। और इसकी शुरुआत से लेकर अब तक मैंने इसके लगभग सभी सीजन्स देखे हैं। मैं वास्तव में जाना चाहता था। और मुझे 2022 और 2023 में ऑफर भी आया था लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो ना सका। अगर अब मिलेगा तो पक्का करूंगा। मुझे इसका कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है।'

'तारक मेहता…' में टप्पू के सफर के बारे में उन्होंने कहा, 'शो के साथ मुझे अपने अनुभव को एक शब्द में बयां करना हो तो मैं अद्भुत कहूंगा। मैंने शो से बहुत कुछ सीखा है और मैंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मेरे पास इसके साथ कई तरह की यादें हैं। मेरी भावनाएं जुड़ी हैं। मैंने शो के साथ अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप तब की थी, जब हम सिंगापुर गए थे। मैंने शो से बहुत कुछ कमाया है। और इसलिए ये मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा है।'

वहीं, शो को छोड़ने के कारण के बारे में एक्टर ने कहा, 'मेरे मन में हर समय यह सवाल आ रहा है कि मैंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा क्यों छोड़ा? मैंने ये शो 5 साल तक किया और मैं 1000 से ज्यादा एपिसोड्स का हिस्सा रहा। सफर खूबसूरत रहा लेकिन मैं और दूसरे किरदार को निभाना चाहता था। अपने करियर में ग्रोथ चाहता था और उस दिशा में काम करना चाहता था। इसलिए मैंने शो छोड़ने और नए प्रोजेक्ट खोजने का फैसला किया। मुझे टप्पू के रूप में अपनाने और इतना प्यार देने के लिए मैं वास्तव में आप सभी का आभारी हूं। मैं जल्द ही एक नए किरदार के साथ वापस आऊंगा।'