रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 10 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 11 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 11 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 11 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 12 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 12 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 12 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 14 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 15 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 15 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 15 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 16 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
मनोरंजन

उत्तर भारत के सिनेमाघरों में सबसे बड़ी रिलीज के लिए 200 करोड़ में हुई ‘पुष्‍पा 2’ डील

मुंबई

अल्‍लू अर्जुन की 'पुष्‍पा 2' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्‍म के लिए करोड़ों फैंस जहां बेताब हैं, वहीं बॉक्‍स ऑफिस भी छप्‍परफाड़ कमाई के लिए पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रहा है। बीते दिनों रिलीज टीजर ने उत्‍सकुकता और बढ़ा दी है। इस बीच मेकर्स ने कुछ ऐसा किया है, जिसके बार लग रहा है कि सुकुमार के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने हिंदी वर्जन में इसे सबसे बड़ी रिलीज बनाने के लिए 200 करोड़ रुपये की डील पक्‍की की है।

साल 2021 में रिलीज 'पुष्‍पा: द राइज' की सफलता को देखते हुए 'पुष्‍पा: द रूल' के लिए डिस्‍ट्रीब्‍यूटर्स भी रोमांचित हैं। 15 अगस्‍त 2024 को स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर यह फिल्‍म रिलीज हो रही है। पहले इसकी टक्‍कर बॉक्‍स ऑफिस पर 'सिंघम अगेन' से होने वाली थी। लेकिन अजय देवगन की फिल्‍म के पोस्‍टपोन होने के कारण अब सिनेमाघरों में 'पुष्‍पा' का एकछत्र राज होने वाला है।

रवीना टंडन के पति अनिल थडानी से हुई 200 करोड़ की डील
रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2' के मेकर्स ने रवीना टंडन के डि‍स्‍ट्रीब्‍यूटर पति अनिल थडानी से डील की है। यह उत्तर भारत में फिल्‍म को सबसे बड़ी रिलीज बनाने की तैयरी है। बताया जाता है कि इसके लिए अनिल थडानी ने एडवांस के तौर पर 200 करोड़ रुपये का भुगतान भी कर दिया है। यानी उत्तर भारत में अब 'पुष्‍पा 2' को सिनेमाघरों तक पहुंचाने का जिम्‍मा अनिल थडानी ने उठाया है। समझा जा रहा है कि यह फिल्‍म देशभर में 4500 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज की जाएगी। 'पुष्पा 2' के लिए क्रेज को देखते हुए उत्तर भारत में हिंदी वर्जन में भी इस बार अध‍िक से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जाएगा।

उत्तर भारत में अब तक का सबसे बड़ा सौदा
'पुष्‍पा 2' के लिए हुई यह डील किसी भी फिल्‍म के लिए उत्तर भारत का सबसे बड़ा सौदा है। समझा जाता है कि कोरोना महामारी से पहले भी किसी फिल्‍म की डिस्‍ट्रीब्‍यूटरश‍िप के लिए अध‍िक से अध‍िक 140 से 160 करोड़ रुपये ही चुकाए गए थे।

रिलीज से पहले 'पुष्‍पा 2' ने कमाए 360 करोड़
इससे पहले खबर यह भी आई थी कि 'पुष्‍पा 2' के लिए OTT रिलीज की डील भी लगभग फाइनल हो चुकी है। बताया जाता है कि नेटफ्ल‍िक्‍स ने 100 करोड़ रुपये में 'पुष्‍पा: द रूल' की ओटीटी रिलीज के राइट्स हासिल किए हैं। जबकि मेकर्स ने रिलीज से पहले 60 करोड़ रुपये में फिल्‍म के सैटेलाइट राइट्स और म्‍यूजिक राइट्स का भी सौदा किया है। इस तरह अब तक फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही 360 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'पुष्‍पा 2' का बजट 500 करोड़ रुपये है।