सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 5 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 5 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 5 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 5 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 5 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 6 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 6 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 7 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 7 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 7 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 7 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 8 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 8 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 9 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 9 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 9 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव का फाइनल सर्वे, UP में BJP को इतनी सीटें; देश भर में क्या

नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव के पहले राउंड की वोटिंग के लिए कल  प्रचार का शोर थमा । उससे पहले इंडिया टीवी-सीएनएक्स का एक ओपिनियन पोल आया है, जिसमें पूरे देश का मूड बताया गया है। इस सर्वे में अनुमान जताया गया है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को करीब 393 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो यह पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी सच होने जैसा होगा, जो लगातार दोहरा रहे हैं कि 4 जून को 400 पार का नतीजा आएगा। इस सर्वे में INDIA अलायंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली बात कही गई है। सर्वे का कहना है कि INDIA अलायंस की सीटें 100 से भी कम रह सकती हैं। खासतौर पर कांग्रेस को करारा झटका लग सकता है।

सर्वे में कहा गया है कि भाजपा एक बार फिर से गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे राज्यों में क्लीन स्वीप करेगी। इसके अलावा यूपी और बिहार में भी उसे शानदार नतीजा मिलेगा। सर्वे के अनुसार यूपी में भी भाजपा गठबंधन को बड़ी सफलता मिलेगी और करीब 76 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं समाजवादी पार्टी महज 4 सीटों पर ठहर सकती है। इस पोल में दावा किया गया है कि कांग्रेस का इस बार यूपी से खाता भी नहीं खिलेगा। यानी कांग्रेस को अमेठी के बाद अपना एक और गढ़ रायबरेली भी गंवाना पड़ सकता है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार यूपी के रुहेलखंड, अवध और पश्चिम यूपी जैसे इलाकों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलेगी। आरएलडी और भाजपा के गठबंधन को पश्चिम यूपी की 8 सीटों पर जीत मिलेगी, जहां पहले राउंड में मतदान होना है। इसके अलावा रुहेलखंड की 12 में से 11 सीटें मिल सकती है। यह सर्वे बता रहा है कि पूर्वांचल में भाजपा को 29 में से 25 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा को 2 और अपना दल को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसमें दिलचस्प आंकड़ा अवध का है, जहां की कुल 14 सीटों पर कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। सभी सीटों पर भाजपा के जीतने की संभावना है।

कांग्रेस का गढ़ था कभी अवध, पर अब क्लीन स्वीप का डर

कभी यह इलाका कांग्रेस का गढ़ होता था और वह रायबरेली, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अमेठी जैसी सीटों पर जीतती थी। लेकिन इस सर्वे के अनुसार रायबरेली में भी कांग्रेस के लिए मुश्किल है। मध्य यूपी की भी 13 सीटों में से 11 पर भाजपा के जीतने की उम्मीद है, जबकि सपा के खाते में 2 सीटें आ सकती हैं।

महाराष्ट्र में भी भाजपा करेगी कमाल, INDIA अलायंस में किसे सबसे ज्यादा सीटें

लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े सूबे महाराष्ट्र में भाजपा को अकेले 29 सीटें मिल सकती हैं। उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना को 7 और एनसीपी अजित पवार को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वे कहता है कि कांग्रेस को महाराष्ट्र में महज 1 सीट हासिल होगी, जबकि उद्धव सेना को 6 और एनसीपी शरद पवार को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा पड़ोसी राज्य गोवा की भी दोनों सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है।