सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 3 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 3 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 3 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 4 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 4 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 4 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 5 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 5 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 6 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 6 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 6 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 7 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 7 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 8 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 8 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

कांकेर मुठभेड़ पर गृहमंत्री शाह ने सुरक्षाकर्मियों को दी बधाई, नक्सलवाद से मुक्ति के लिए हम संकल्पित

सुकमा/कांकेर.

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान से तीन दिन पहले बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली मार गिराए। इस कामयाबी पर गृहमंत्री अमित शाह ने सुरक्षाकर्मियों को बधाई दी है। गृहमंत्री ने कहा कि हम देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्ति दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कांकेर जिले के हापाटोला के जंगल में मंगलवार दोपहर हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दुर्दांत शंकर राव भी है। नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद भी बरामद हुआ। मुठभेड़ में तीन जवान भी जख्मी हुए हैं। सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान के तहत छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बीनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में मार्च कर रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने अचानक टीम पर हमला कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों की जवाबी कार्रवाई में 29 नक्सली ढेर हो गए। ये सभी उत्तर बस्तर डीवीसी से जुड़े थे। बीएसएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक मौके से एके सीरीज की सात राइफल, तीन लाइट मशीनगन, दो पिस्तौल बरामद हुईं। इसे नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया जा रहा है।  घायलों में बीएसएफ के दो इंस्पेक्टर और एक डीआरजी कर्मी शामिल है। डीआरजी कर्मी की हालत गंभीर है। कांकेर में 26 अप्रैल को, जबकि पड़ोसी जिले बस्तर में पहले चरण में 19 को वोटिंग होगी। एजेंसी

5 अप्रैल से नक्सलियों ने डाला था डेरा
आईजी बस्तर पुलिस पीपी सुंदरराज ने बताया कि अब तक 29 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्हें खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सली लीडर शंकर, ललिता, राजू क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद संयुक्त ऑपरेशन में तीनों नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। शंकर पर 25 लाख का इनाम घोषित था। सभी 5 अप्रैल से डेरा डाले थे।

दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों का समर्पण
चुनाव की तैयारियों के बीच सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्रवाई से नक्सलियों में हड़कंप मचा है। यही वजह है कि हाल के दिनों में दंतेवाड़ा में 26 नक्सली अबतक समर्पण कर चुके हैं। इनमें एक लाख का इनामी भी शामिल है। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि यह सभी पोस्टर-बैनर लगाने, रसद जुटाने, आगजनी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कामों में लिप्त थे।

नक्सल इलाकों में हेलिकॉप्टर से जाएंगे मतदानकर्मी
चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल को नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में पहले चरण के मतदान के लिए मतदान कर्मियों को हेलिकॉप्टरों से पहुंचाने की तैयारी की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया, बीजापुर और सुकमा जिलों के संवेदनशील इलाकों में ईवीएम और मतदानकर्मियों को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इस साल 79 नक्सली ढेर  
बस्तर क्षेत्र में इस साल कुल 79 नक्सली ढेर हो चुके हैं। 2 अप्रैल को बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गए थे। बस्तर क्षेत्र में कांकेर समेत सात जिले आते हैं।

नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं। ऑपरेशन को जांबांजी से सफल बनाने वाले सभी सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नक्सलवाद के दंश से मुक्त करने के लिए संकल्पित हैं।

-अमित शाह, गृह मंत्री