सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 3 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 3 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 3 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 3 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 4 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 5 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 6 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 6 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 7 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 7 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राष्ट्रीय

चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ अपने सख्त फैसलों और सुनवाइयों के दौरान की जाने वाली टिप्पणियों के लिए जाने जाते

नई दिल्ली
चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ अपने सख्त फैसलों और सुनवाइयों के दौरान की जाने वाली टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। जब भी कोई कोर्ट रूम में अनुशासन को तोड़ता है, तो सीजेआई चंद्रचूड़ उसे हरगिज नहीं पसंद करते। इसी तरह सोमवार को सीजेआई उस समय भड़क गए, जब एक वकील बीच-बीच में टोक रहे थे। सीजेआई ने वकील की क्लास लगा दी। अदालती कार्रवाइयों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के अनुसार, एक मामले में जब सुप्रीम कोर्ट की बेंच फैसला सुना रही थी, तब एक वकील बीच-बीच में टोक रहे थे। इसपर सीजेआई चंद्रचूड़ को पसंद नहीं आया और उन्होंने उस वकील को सुना दिया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ''क्या आपने हाईकोर्ट में भी ऐसा किया है? बहुत घटिया आचरण और शिष्टाचार हैं। कृपया बैठ जाओ।''

वहीं, एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी से कहा कि वे अगली बार फिजिकल फाइलों की बजाए आईपैड लेकर आएं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ''मिस्टर अहमदी अगली बार हम आपको लैपटॉप या फिर आईपैड के साथ देखना चाहेंगे।'' इस पर वकील अहमदी ने जवाब दिया कि लॉर्डशिप मैं कोशिश करूंगा।  

पहले भी कई बार भड़क चुके हैं सीजेआई चंद्रचूड़
तेज तर्रार तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले सीजेआई चंद्रचूड़ पहले भी कई बार फटकार लगा चुके हैं। इसी तरह जनवरी महीने में एक सुनवाई के दौरान एक वकील को सीजेआई ने यहां तक कह दिया था कि यह कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि जो भी ट्रेन आई और आप चढ़ गए। एक वकील ने ज्यूडिशियरी में रिफॉर्म से संबंधित याचिका को मेंशन करने की कोशिश की थी। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा था कि कोई याचिका ऑन बोर्ड है? आप दोपहर 12 बजे कैसे इसे मेंशन कर सकते हैं। क्या आप दिल्ली हाई कोर्ट में भी इसी तरह बस खड़े होकर याचिका लगा देते हैं? सीजेआई ने गुस्सा होते हुए आगे कहा था कि यह कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस जो भी ट्रेन आई और आप चढ़ गए। कृपया, अपने सीनियर से पूछें कि इसे कैसे किया जाता है।''