सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 2 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 2 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 2 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 3 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 3 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 3 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 4 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 4 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 5 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 5 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 6 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 6 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 7 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 7 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

कबीरधाम के एसपी ने जिले को नक्सलियों से मुक्त कराने एक अनोखी पहल की

बस्तर
छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब कबीरधाम (Kabirdham) पुलिस भी अलर्ट मोड पर है. नक्सलियों पर जवान भारी पड़ रहे हैं और नक्सली अपना सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे हैं. प्रदेश के बॉर्डर के महाराष्ट्र (Maharashtra) और मध्य प्रदेश के इलाकों में नक्सली पहुंच सकते हैं. इस भनक के बाद कबीरधाम पुलिस भी अब सख्त हो गई है. नक्सलियों की धर पकड़ के लिए SP डॉ अभिषेक पल्लव ने एक बड़ी घोषणा करते हुए सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम और पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

मोबाइल पर मैसेज भी पुलिस ने भेजा है

दरअसल छत्तीसगढ़ में BJP की सरकार बनने के बाद नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई चल रही है. चुनावी सभा में गृहमंत्री ने भी छत्तीसगढ़ से नक्सलियों के सफाए का ऐलान कर दिया है. इस बीच कबीरधाम पुलिस ने भी एक अनोखी पहल करते हुए नक्सलियों की सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. इसके लिए जगह-जगह पर्चे भेजे रहे हैं. जिले के नक्सल प्रभावित बॉर्डर के गांवों में 35000 लोगों के मोबाइल पर इसका मैसेज भी पुलिस ने भेजा है. जिसमें ये कहा गया है कि नक्सलियों की सूचना देने, सरेंडर करवाने और एनकांउटर में नक्सली के मारे जाने पर सूचना देने वाले को 5 लाख रुपये का इनाम तुरंत दिया जाएगा. साथ ही पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी दी जाएगी. SP के इस ऐलान की चर्चा प्रदेश में जोरों पर हो रही है.

SP डॉ अभिषेक पल्लव ने बातचीत में बताया कि जिला को नक्सल मुक्त बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. नक्सलियों की सूचना देने वालों को 5 लाख रुपये का इनामी तुरंत दिया जाएगा. सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा.

इस घोषणा का ग्रामीणों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. बॉर्डर इलाकों पर कैम्प खोले जा रहे हैं. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बाद नक्सली नए ठिकानें खोज रहे हैं. अभी जिले में 17 इनामी नक्सली हैं. जिनकी तलाश की जा रही है. हमारी कोशिश है कि जल्द ही कबीरधाम को पूरी तरह से नक्सलमुक्त कर दिया जाए.

इनामी नक्सलियों जारी की सूची

इसके पहले पुलिस ने इलाके के नक्सलियों की सूची जारी की है. क्षेत्र में 2 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक के कुल 17 इनामी नक्सली हैं. इसके पहले यहां इनमें नक्सलियों की संख्या 21 थी. लेकिन 5 नक्सलियों को पुलिस ने हालही में मार गिराया है. इन इनामी नक्सलियों की सूची को गांव- गांव में चस्पा किया गया है.

लोन वर्राटू अभियान ने दिलाई सफलता

 बता दें कि एसपी डॉ पल्लव ने दंतेवाड़ा पोस्टिंग के दौरान नक्सलियों के सरेंडर के लिए लोन वर्राटू यानी घर वापसी अभियान चलाया था. इस अभियान को सफलता भी मिली है. 3 सालों में 800 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया है. इनमें कई इनमें नक्सली भी हैं. अब भी ये अभियान दंतेवाड़ा में चल रहा है. अब नक्सलियों के खात्मे के लिए कबीरधाम में एसपी की ये पहल भी काफी चर्चा का विषय बनी हुई है.