रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 19 मिनट पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 1 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 1 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 1 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 2 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 2 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 3 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 3 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 3 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 3 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 4 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 4 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 4 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष 4 घंटे पहले पंजाब चुनाव से पहले गरमाई सियासत, केजरीवाल के शीशमहल को मुद्दा बनाएगा विपक्ष मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 5 घंटे पहले मन की बात में PM मोदी की युवाओं को नसीहत, बोले- सपनों के सामने बड़ी चुनौती बन रहा नशा 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु 6 घंटे पहले 150 साल बाद मदुरै की पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए हजारों श्रद्धालु क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची 6 घंटे पहले क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत की मुश्किलें बढ़ीं, न्यूजीलैंड की कुल बढ़त 243 रन पहुंची ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा 6 घंटे पहले ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली मामले में चौबे गिरफ्तार, पूछताछ में वरिष्ठ IPS अधिकारी का नाम आने का दावा जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव 6 घंटे पहले जनकपुर से विशेष ट्रेन में अयोध्या पहुंचे 51 श्रद्धालु, भगवान राम का तिलकोत्सव मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 7 घंटे पहले मातृ पोषण जनसंचार अभियान का शुभारंभ करेंगी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
राजनीति

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए आज जारी भाजपा के घोषणापत्र को बयानबाजी से भरा जुमला पत्र करार दिया

नई दिल्ली  
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी भाजपा के घोषणापत्र को बयानबाजी से भरा जुमला पत्र करार दिया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी की गारंटी तो जुमलों की वारंटी है, क्योंकि वह पहले किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने, मूल्य वृद्धि और मंहगाई से निपटने के वादे को पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि वह अब 2047 के बारे में बात करके मुद्दा ही बदल दे रहे हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान कोई ऐसा बड़ा काम नहीं किया, जिससे देश की जनता, युवाओं और किसानों को फायदा हो।

पीएम मोदी ने रविवार को लोकसभा चुनाव के लिए गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्रित भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। साथ ही इस बात पर बल दिया कि जब दुनिया अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है तो भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार की आवश्यकता है। खरगे ने कहा कि युवा नौकरियों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, महंगाई के कारण खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। लोग इससे परेशान हैं, लेकिन घोषणापत्र में इस पर कोई बात नहीं कर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी ने पिछले 10 वर्षों में केवल बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाई है। उन्होंने हिंदी में एक पोस्ट में प्रधानमंत्री से 14 सवाल भी पूछे।

खरगे बोले- पुरानी गारंटियों के लिए कोई जवाबदेही नहीं
खरगे ने कहा, ‘पुरानी गारंटियों के लिए कोई जवाबदेही नहीं, कोरी बयानबाजी! ‘मोदी की गारंटी' ‘जुमलों की वारंटी’ के जैसी है।’ कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि 2014 के अपने घोषणापत्र में मोदी ने एक विशेष कार्यबल बनाकर काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन इसके बजाय आए चुनावी बॉण्ड। खेड़ा ने दावा किया कि उन्होंने पूर्वोत्तर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का भी वादा किया था, लेकिन आज मणिपुर में हिंसा जारी है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने वादा किया था कि विशेष पैकेज के जरिये 100 जिलों से गरीबी खत्म की जाएगी, लेकिन भूख सूचकांक के आंकड़े हकीकत बयां कर रहे हैं।

'100 नए स्मार्ट शहर बनाने का वादा किया था, लेकिन…'
कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा ने 100 नए स्मार्ट शहर बनाने का वादा किया था, लेकिन ये नहीं बनाए गए, अलबत्ता चीन सीमा पर स्मार्ट गांव बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता मोदी के इन वादों से तंग आ चुकी है और बेहद गुस्से में है। खेड़ा ने कहा, ‘हमें भाजपा के संकल्प पत्र के नाम पर सख्त आपत्ति है, इसका नाम माफीनामा रखा जाना चाहिए था। मोदी को देश के दलितों, किसानों, युवाओं और आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए।’ वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह घोषणापत्र नहीं बल्कि जुमला पत्र है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं बहुत हो गए आपके जुमले, अब दूसरी सरकार लाने का समय आ गया है।